जगन सरकार ने सरकारी इमारतों से तिरंगा पेंट को हटा करवाया पार्टी झंडे का रंग
अमरावती। आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस सरकारी इमारतों को पार्टी से मिलते-जुलते रंग से रंगने के चलते विवादों में घिर गई है। विपक्षी दलों ने इस कदम के चलते मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर निशाना साधा है। बताया जा रहा है कि, इन सरकारी भवनों को पहले तिरंगे झंड़े के रंग में रंगा गया था। जिसके बाद अब इन ग्राम सचिवालय को पार्टी के रंग में रंगा जा रहा है। अब पार्टी की इस मुद्दे पर सफाई आई है।
दरअसल बुधवार को राज्य के सभी ग्राम सचिवालय की बिल्डिंगों में तिरंगे झंडे के पेंट को हटाकर दूसरा रंग कराया गया जो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के झंडे से मेल खाता है। इसकी पूर्व मु्ख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी आलोचना की है और इस पर आपत्ति जताई है। पार्टी के नेता गादिकोटा श्रीकांत रेड्डी ने कहा कि, सरकार पूछताछ करेगी और उचित कार्रवाई करेगी। सभी ग्राम सचिवालय भवनों को एक विशेष पैटर्न में चित्रित किया जा रहा है, यह वाईएसआरसीपी ध्वज का रंग नहीं है।
इस मामले पर नायडू ने ट्वीट किया, मैंने कभी भी अपने राष्ट्रीय तिरंगे को इस तरह से अपमानित होते नहीं देखा! जगन मोहन रेड्डी की सरकार को इस चौंकाने वाले, तिरंगे को वाईएसआरसी पार्टी के रंगों के साथ बदलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं बीजेपी के महासचिव सत्यमूर्ति ने कहा, वाईएसआरसीपी इमारतों पर अपनी पार्टी के झंडे के रंग का पेंट कर रह है। यह सही बात नहीं है। उन्होंने यहां तक कि एक ग्राम सचिवालय भवन का रंग भी बदल दिया है और यह बहुत ही निंदनीय है।
अयोध्या विवाद पर कोर्ट के फैसले से पहले RSS ने की अपील, खुले मन से स्वीकार करें निर्णय