सीएम वाईएस जगन के लिए Vizag में बनेगा ट्रांजिट हॉल्ट, जमीन के चयन के लिए समिति गठित
सीएम जगन के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार विशाखापत्तनम को प्रशासनिक राजधानी बनाने के साथ वहां सीएम का कैंप कार्यालय भी बनाएगी। जगन सरकार के एक आदेश में सीएम जगन के साथ सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भी विजाग में ट्रांजिट हाल्ट की व्यवस्था के लिए निर्माण के कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश में मुख्य सचिव के.एस. जवाहर रेड्डी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि विशाखापत्तनम में मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भी एक ट्रांजिट हॉल्ट की व्यवस्था होगी।
वाईएसआरसीपी सरकार ने विशाखापत्तनम को प्रशासनिक राजधानी, कुरनूल को न्यायिक और अमरावती को विधायी राजधानी के दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ा रही है। इस हफ्ते राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है कि जगन मोहन रेड्डी उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के विकास पर समीक्षा बैठकें करने के लिए नियमित रूप से विशाखापत्तनम का दौरा करेंगे। ऐसे में सीएम के लिए ट्रांजिट हाल की व्यवस्था करनी होगी।

सरकारी आदेश में कहा गया, "मुख्यमंत्री और मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासनों के साथ क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा और निगरानी के लिए उत्तरी तटीय जिलों का दौरा कर सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री के लिए एक कैंप कार्यालय स्थापित करने और सहायक वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए आवास की आवश्यकता है।"
विशेष मुख्य सचिव (एमए और यूडी विभाग), विशेष मुख्य सचिव (वित्त विभाग) और सचिव (सेवा और एचआरएम), सामान्य प्रशासन विभाग की समिति कार्यालयों के लिए ट्रांजिट आवास के लिए स्थाना तलाश करने और इस संबंध में समान्य प्रशासन विभाग को एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications