लखनऊ होते हुए मेरठ से प्रयागराज के बीच चलेगी ट्रेन, रेल मंत्री बोले- प्रोजेक्ट्स की पूरी हो चुकी स्टडी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने खुशखबरी देते हुए कहा कि एक बहुत बड़ी मांग साकार होने जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि मेरठ और प्रयागराज के बीच रेल कनेक्शन जल्द ही साकार होने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ट्रेन मेरठ को लखनऊ और प्रयागराज से जोड़ेगी। मेरठ और प्रयागराज के बीच वाया लखनऊ होते हुए ट्रेन चलेगी। इस परियोजना के लिए स्टडी पूरी हो चुकी है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का सर्वेक्षण चल रहा है। मेरठ-बिजनौर-हस्तिनापुर रेल सेवा शुरू किया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं डीपीआर कार्य की समीक्षा करूंगा। यह भी समीक्षा करूंगा कि मेरठ के क्रांति भूमि रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय स्टेशन कैसे बनाया जा सकता है।
रेल मंत्री ने कहा कि लखनऊ होते हुए मेरठ से प्रयागराज तक रेल सेवा शुरू करने की मांग की गई थी। इसकी स्टडी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस रूट पर ट्रेन शुरू की जाएगी। मेरठ-बिजनौर-हस्तिनापुर रेल सेवा के लिए शुरू की गई परियोजना का सर्वेक्षण चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications