कानपुर में रेलवे लाइन पर जानवर से टकराई ट्रेन, तीन OHC पिलर क्षतिग्रस्त, संचालन हुआ बाधित

कानपुर, 19 अगस्त। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेन की पटरी पर अचानक से जानवर आ जाने की वजह से ट्रेन की जानवर से टक्कर हो गई है। जानवर से टक्कर की वजह से ट्रेनों का संचालन इस रूट पर बाधित हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना कानपुर देहार में बीती रात झिनझक रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। इस हादसे में ओएचसी के तीन पिलर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसी मरम्मत का काम चल रहा है।

train

रिपोर्ट के अनुसार जिस समय दिल्ली हावड़ा रेल लाइन पर ट्रेन आ रही थी उसी समय ट्रैक पर जानवर आ गया और इससे ट्रेन रकी टक्कर हो गई। इस टक्कर की वजह से झींझक रेलवे स्टेशन के बाद ओएचई लाइन टूट गई और रूट पर ट्रेन का संचालन ठप हो गया। हादसे की वजह से बिहार संपर्क क्रांति ,भागलपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का इस रूट पर संचालन बाधित हुआ है।

महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन की मवेशी से टक्कर के चलते ओएचई लाइन के खंबे से जानवर की टक्कर हो गई और तार टूट गया। ट्रेन के संचालन ठप होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ओचसी लाइन टूटनी की खबर मिलने के बाद रेलवे प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इसकी मरम्मत का काम शुरू कराया। इस दौरान रेलवे के कई आला अधिकारी भी पहुंचे और मरम्मत काम को शुरू कराया

बुधवार शाम 5.10 बजे नासरसेड़ा फाटक के पास सांड़ महाबोधि एक्सप्रस के इंजन से टकरा गिया, टक्कर इतनी तेज थी कि वह 5.89 मीटर ऊंची ओचई लाइन से टकरा गया और लाइन टूट गई। जिसके चलते ट्रेन का संचालन ठप हो गया। टक्कर के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। रेल रूट बाधित होने की वजह से तकरीबन 30 ट्रेनों का संचालन इस रूट पर बाधित हुआ। रात तकरीबन 1.27 बजे रेलवे लाइन को ठीक किया जा सका, इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+