29 अक्टूबर से दौड़ेगी देश की पहले बिना इंजन की ट्रेन, शताब्दी से भी तेज होगी रफ्तार

देश में अभी तक बिना इंजन के ट्रेन केवल मेट्रो में चलती हैं, लेकिन अब भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन बिना इंजन के चलने के लिए तैयार है। देश की पहली इंजन-लेस ट्रेन, 'ट्रेन 18' 29 अक्टूबर से दौड़ने के लिए तैयार है।

Train 18

नई दिल्ली। देश में अभी तक बिना इंजन के ट्रेन केवल मेट्रो में चलती हैं, लेकिन अब भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन बिना इंजन के चलने के लिए तैयार है। देश की पहली इंजन-लेस ट्रेन, 'ट्रेन 18' 29 अक्टूबर से दौड़ने के लिए तैयार है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। 'ट्रेन 18' भारत की पहली ट्रेन होगी जो बिना इंजन के पटरी पर दौड़ेगी। ये ट्रेन शताब्दी के मुकाबले सफर को 15 फीसदी तक कम कर देगी।

देश की पहले बिना इंजन की ट्रेन

देश की पहले बिना इंजन की ट्रेन

रेलवे की महत्वकांक्षी 'ट्रेन 18' 29 अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ेगी। ट्रेन 18 का निर्माण मेक इन इंडिया के तहत इंटिग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई कर रही है। इस ट्रेन की खास बात ये है कि इसे दौड़ने के लिए इंजन की जरूरत नहीं होगी। ये ट्रेन मेट्रो ट्रेनों की तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर सेल्फ-प्रोपेल्ड चलेंगी। इंटर सिटी ट्रैवल को और बेहतर बनाने के लिए 'ट्रेन 18' को लाया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे और सीढ़ियां होंगी। यात्रियों के मनोरंज के लिए वाई-फाई और इंफोटेनमेंट की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा जीपीएस, बायो-वैक्यूम सिस्टम के साथ मॉड्यूलर टॉयलेट और ग्लास विंडो ट्रेन में दिया गया है। ये पूरी ट्रेन एसी चेयर कार होगी, जिसमें आम यात्रियों के लिए आरामदायक कुर्सियां और दिव्यांगों के लिए एक कोच में अलग से व्यवस्था की गई है।

160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार

160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार

ट्रेन में यात्री सूचना के लिए एलईडी स्क्रीन और स्पीकर लगाए गए हैं, वहीं सामान रखने वाला रैक बड़ा बनाया गया है। प्रत्येक कोच में 44-78 यात्री आराम से सफर कर सकते हैं। पहले रेक में 16 चेयर कार कोच होंगे, जिसमें दो एग्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे जिनमें 56 यात्री बैठ सकते हैं। नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 78 सीटें होंगी। 'ट्रेन 18' 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

इसलिए रखा गया है 'ट्रेन 18' नाम

इसलिए रखा गया है 'ट्रेन 18' नाम

'ट्रेन 18' को बाहर से मंगाए गए कोच के मुकाबले आधी कीमत में बनाया जा रहा है। इस ट्रेन का नाम इसके बनने वाले साल पर रखा गया है। साल 2018 में बनी ट्रेन का नाम 'ट्रेन 18' रखा गया है। इसी तरह रेलवे इसके अपग्रेड वर्जन पर भी काम कर रही है, 'ट्रेन 20' जिसे साल 2020 में लॉन्च किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+