क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मजदूर संगठनों की देशव्यापी हड़ताल का पहले दिन दिखा असर

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देशभर के तमाम कर्मचारी संगठन, किसान और शिक्षक आज से दो दिन देशव्यापी हड़ताल पर हैं। लेफ्ट पार्टियों ने अपने तमाम सहयोगी संघठनों से इस हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा है और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा है। कर्मचारियों और किसानों ने ऐलान किया है कि वह इस दौरान रेल और रास्ता रोको अभियान चलाएगी। कई राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों ने हड़ताल के चलते छुट्टी की घोषणा कर दी है। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी इस हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया है।

Strike

Newest First Oldest First
4:59 PM, 8 Jan

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीयूटीसी) के सदस्यों ने कोलकाता में मैदान मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रदर्शन कर मजदूर संगठनों की हड़ताल को समर्थन दिया है।
4:24 PM, 8 Jan

कर्नाटक के हुबली से मजदूर संगठनों के भारत बंद की तस्वीरें। यहां हजारों कर्मचारी सड़कों पर हैं।
4:17 PM, 8 Jan

दिल्ली सीआईटीयू के सेक्रेटरी सिद्धेश्वर प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आज भी और कल भी दिल्ली के जंतर-मंतर, राम लीला मैदान, मंडी हाउस और दूसरी जगहों पर प्रदर्शन किया जाएगा।
4:13 PM, 8 Jan

ऑल इंडिया किसान सभा के जनरल सेक्रेटरी हन्नान मुल्ला ने बताया है कि एआईकेएस और भूमि अधिकार आंदोलन 8 और 9 जनवरी 2019 को ग्रामीण हड़ताल रेल रोको और मार्ग रोको अभियान चला रहे हैं।
11:09 AM, 8 Jan

मुंबई में हड़ताल की चलते लोगों को काफी समस्या। बसों के नहीं चलने से लोगों को हो रही दिक्कत। तमाम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर हैं।
9:51 AM, 8 Jan

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में टीएमसी और सीपीएम के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। दोनों ही पार्टियों के कर्मचारियों के बीच झड़प की वजह से पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
9:50 AM, 8 Jan

केरल में भी कर्मचारी संगठन दो दिन की हड़ताल पर, तमाम कर्मचारी सड़क पर उतरे। कर्मचारी पब्लिक सेक्टर में निजीकरण का कर रहे हैं विरोध। त्रिवेंद्रम और कोची में कर्मचारियों की हड़ताल देखी जा सकती है।
9:48 AM, 8 Jan

ओडिशा के भुवनेश्वर में हड़ताल के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर भारी जाम। तमाम कर्चमारी सड़क पर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन। कर्मचारी न्यूनतम सैलरी की मांग को लेकर सड़क पर हैं।
9:37 AM, 8 Jan

दिल्ली में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी संस्थाओं में निजीकरण का विरोध किया। कर्मचारियों ने न्यूनतम सैलरी और सामाजिक सुरक्षा की मांग की।
9:31 AM, 8 Jan

कर्नाटक के हुबली में भी कर्मचारी संगठन उतरे सड़क पर। तमाम मांगों को लेकर कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन। कर्मचारी संगठनों ने दो दिन का देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
8:47 AM, 8 Jan

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बंद का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में बंद का समर्थन नहीं करते हैं, लेफ्ट पार्टी ने 34 वर्षों में बंद की राजनीति के चलते प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है। । सरकार की ओर से कहा गया है कि बंद से निपटने के लिए हमने पुख्ता योजना बनाई है, जिससे कि लोगों को समस्या ना हो।
8:44 AM, 8 Jan

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने सीपीएम कर्मचारियों को हिरासत में लिया। कर्मचारी न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर दो दिन की हड़ताल पर हैं।
8:42 AM, 8 Jan

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस की ओर जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कर्मचारियों के नियमों में बदलाव करके नौकरियां छीनना चाहती है।
8:42 AM, 8 Jan

तमाम संगठनों ने आरोप लगाया है कि भाजपा लेबर लॉ में जबरदस्ती परिवर्तन करना चाहती है, वह कर्मचारियों को भरोसे में लिए बिना यह परिवर्तन करना चाहती है।
8:41 AM, 8 Jan

इस हड़ताल को ऑल इंडिया किसान सभा, आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच, भूमि अधिकार आंदोलन सहित तमाम सरकारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
8:35 AM, 8 Jan

असम में भी अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने रेल रोकी।
8:35 AM, 8 Jan

मुंबई में ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से लोगों को हो रही है मुश्किल।
8:34 AM, 8 Jan

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम।

Comments
English summary
Trade Union farmers teachers left parties are on two day strike against narendra modi government live updates.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X