मजदूर संगठनों की देशव्यापी हड़ताल का पहले दिन दिखा असर
नई दिल्ली। देशभर के तमाम कर्मचारी संगठन, किसान और शिक्षक आज से दो दिन देशव्यापी हड़ताल पर हैं। लेफ्ट पार्टियों ने अपने तमाम सहयोगी संघठनों से इस हड़ताल में शामिल होने के लिए कहा है और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा है। कर्मचारियों और किसानों ने ऐलान किया है कि वह इस दौरान रेल और रास्ता रोको अभियान चलाएगी। कई राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों ने हड़ताल के चलते छुट्टी की घोषणा कर दी है। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने भी इस हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया है।

LIVE Feed
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बंद का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में बंद का समर्थन नहीं करते हैं, लेफ्ट पार्टी ने 34 वर्षों में बंद की राजनीति के चलते प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है। । सरकार की ओर से कहा गया है कि बंद से निपटने के लिए हमने पुख्ता योजना बनाई है, जिससे कि लोगों को समस्या ना हो।












Click it and Unblock the Notifications