ट्रैक्टर जलाने के बाद यूथ कांग्रेस ने किया 'इंकलाब जिंदाबाद' का Tweet, बोले धर्मेंद्र प्रधान-ये है असली रंग

नई दिल्ली। कृषि विधेयक के खिलाफ किसान सड़कों पर उतरे हैं और विरोधी दल ने भी किसान बिल को लेकर मोर्चा खोला हुआ है तो वहीं आज सुबह राजधानी में यूथ कांग्रेस के करीब 15-20 कार्यकर्ता दिल्ली के इंडिया गेट पहुंचे और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, फिलहाल मौके पर तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया लेकिन बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर भड़कते हिए कहा कि आज कांग्रेस ने दिल्ली में अपना असली रंग दिखा दिया है, कुछ अराजक तत्व हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी निंदा करने के लिए शब्द कम हैं।

यूथ कांग्रेस ने किया Tweet-'इंकलाब जिंदाबाद'

यूथ कांग्रेस ने किया Tweet-'इंकलाब जिंदाबाद'

मालूम हो कि आगजनी की घटना के सिलसिले में 5 लोगों को हिरासत में भी लिया है,घटना की जांच चल रही है, इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि आज सुबह यहां कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और अचानक से ट्रैक्टर में आग लगा दी गई, हम सीसीटीवी की मदद से उन लोगों को खोज रहे हैं, जिन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाई थी, इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से 'इंकलाब जिंदाबाद' का ट्वीट भी किया गया है।

'बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊंची आवाज की आवश्यकता होती है'

'बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊंची आवाज की आवश्यकता होती है'

'ट्वीट' में लिखा है कि 'बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊंची आवाज की आवश्यकता होती है, यह बात शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने एसेम्बली पर बम फेंकने के बाद कही थी। आज पंजाब यूथ कांग्रेस ने गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए इंडिया गेट पर किसानों के साथ ट्रैक्टर आग के हवाले किया और प्रदर्शन किया।'

इंकलाब जिंदाबाद।

सड़कों पर किसान, धर्मेंद्र प्रधान ने की कांग्रेस की निंदा

सड़कों पर किसान, धर्मेंद्र प्रधान ने की कांग्रेस की निंदा

गौरतलब है कि किसानों के लिए लाए गए बिल पर देशभर में प्रदर्शन हो रहा है, इस प्रदर्शन में 31 संगठन शामिल हैं, इन प्रदर्शनों को कई पार्टियों जैसे आप, अकाली दल, टीएमएसी, राजद और कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ है,तो वहीं आज किसानों ने कर्नाटक बंद किया हुआ है। किसानों के इस विरोध प्रदर्शन में कई कन्नड़ संगठन भी साथ आए हैं, कई ट्रांसपोर्ट्स , टैक्सी और ऑटो रिक्शा यूनियंन ने भी इस बंद का समर्थन किया है।

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस: पीएम मोदी

किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस: पीएम मोदी

हालांकि किसान बिल पर पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि कृषि बिल से किसानों को फायदा होगा ये उनके हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है, कृषि बिल से न तो मंडियों को खत्म किया जा रहा और न एमएसपी को लेकिन कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल अपने निजी स्वार्थ के लिए इस बिल का दुष्प्रचार कर रहे हैं और किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+