केदारानाथ में भारी मशीन पहुंचाने के लिए इस शख्स ने सीढ़ियों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दंग रह गए लोग, देखें Video
केदारानाथ में भारी मशीन पहुंचाने के लिए इस शख्स ने सीढ़ियों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, दंग रह गए लोग, देखें Video
नई दिल्ली। केदारनाथ धाम की दिव्यता बढ़ाने के लिए बड़ी तेजी से पुर्ननिर्माण और विकास कार्य चल रहा है। ऊंची और खतरनाक पहाड़ों के बीच से होते हुए जाने वाले इस रास्ते पर निर्माणकार्य करवाना बहुत बड़ी चुनौती है। खड़े पहाड़ पर बनी सीढ़ियों पर निर्माण संबंधी भारी मशीनें ले जाना हो या अन्य सामग्री पहुंचाना, ये सब कुछ बहुत ही जटिल है। सोशल मीडिया पर यहां पर समान से लदे एक ट्रैक्टर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।


इस शख्स ने भारी मशीन से लदा ट्रैक्टर चढ़ा दिया
केदारनाथ धाम की खड़ी चढ़ाई वाले रास्ते पर जिस पर भगवान के कुछ भक्त पैदल चलने से घबराते है और घोड़े-खच्चर पर बैठकर इस रास्ते पर जाते है। इस रास्ते में पहाड़ की गहराई को देखकर लोगों को पसीने आ जाते है इस रास्ते पर इस शख्स ने भारी मशीन से लदा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर का संतुतन न बिगड़े इसके लिए ट्रैक्टर के बोनट पर कई लोगों को बैठा दिया और खड़ी सीढि़यों पर गहरी खाई के किनारे-किनारे होते हुए केदारपुरी को संवारने के लिए मशीन पहुंचा दी।
टैक्टर का सतुंलन न बिगड़े इसलिए जान जोखिम में डालकर बोनट पर बैठ गए लोग
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीढ़ियों पर एक ट्रैक्टर चल रहा है और ट्रैक्टर के पीछे मशीनें रखी हुई हैं। मशीन को रस्सी से बांधा हुआ है, जिसे पीछे लोगों ने पकड़ा हुआ है। टैक्टर चलाने वाले लोगों के साथ ट्रैक्टर का नियंत्रण न बिगड़े इसके लिए कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के के बाद यहां के जिला प्रशासन ने टैक्टर से सामान पहुंचाने पर रोक लगा दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस भारी मशीन को खड़ी चढ़ाई से होते हुए केदारनाथ पहुंचाने का यह ही एक रास्ता था।

अधिकारी ने वाीडियो शेयर करते हुए लिखा 'यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है'
केदारनाथ धाम के इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया। साथ ही कैप्शन दिया है कि 'यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है। ट्वीटर पर इस वीडियो को ऑफीसर ने 19 जुलाई की रात को शेयर किया था, जिसके अब तक 37 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके थे1 साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और 800 से ज्यादा कमेंट्स और रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए और कह रहे कि जान जोखिम में डाल कर ये लोग केदारनाथ धाम को सुंदर बनाने में योगदान दे रहे हैं। इसी तरह कई तरह के लोग कमेंट कर रहे हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications