क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से नाराज चल रही चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (TDP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से नाता तोड़ लिया है। यही नहीं पार्टी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर वाईएसआर कांग्रेस के बाद खुद भी अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का नोटिस दिया था। लेकिन लोकसभा में भारी हंगामे के चलते सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले टीडीपी ने वाईएसआर के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का ऐलान किया था। टीडीपी के इस प्रस्ताव को कांग्रेस और एआईएडीएमके ने भी अपना समर्थन देने की बात कही है।

Chandrababu Naidu

Newest First Oldest First
3:05 PM, 16 Mar

राज्य सभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।
3:05 PM, 16 Mar

पीयूष गोयल ने कहा कि, आंध्र प्रदेश के लोगों की मांगों को अन्य सरकार की अपेक्षा मौजूदा मोदी सरकार ने अधिक संवेदनशील तरीके के पूरा किया।
12:45 PM, 16 Mar

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।
12:30 PM, 16 Mar

आंध्र प्रदेश की जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जारी है और यह सरकार हमारे इस अधिकार को हमसे अलग नहीं कर सकती: रेणुका चौधरी
12:28 PM, 16 Mar

एक बड़े गठबंधन में विचारों को लेकर छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं। एनडीए सरकार को कोई खतरा नहीं है: KC त्यागी
11:46 AM, 16 Mar

बीजेपी राजनीतिक पार्टी के तौर पर आंध्र प्रदेश में अपने आप को उभारने का इसे एक अवसर के तौर पर देख रही है। हमारे लिए यह एक और त्रिपुरा साबित होगा: GVL नरसिम्हन राव
11:45 AM, 16 Mar

बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हन राव ने कहा- राज्य सरकार और टीडीपी ऐसा सोचती है कि जनादेश उनके खिलाफ जा सकता है।
11:43 AM, 16 Mar

कैसे भाजपा छोटे दलों को प्रोत्साहित करके बड़े दलों के भीतर दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं: गल्ला
11:32 AM, 16 Mar

टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला ने कहा कि, भाजपा ने गंदा खेल शुरू कर दिया है, तमिलनाडु में उन्होंने क्या किया।
11:30 AM, 16 Mar

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 12 बजे तक स्थगित
11:29 AM, 16 Mar

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि मोदी सरकार से हमारा भी मन टूट चुका है।
11:28 AM, 16 Mar

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने टीडीपी के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को लेकर कहा, 'देखते हैं संसद में क्या होता है, कौन सी पार्टी किस ओर जाती है। यह चुनावी साल है।
11:23 AM, 16 Mar

टीडीपी सांसद थोटा नरसिम्हन द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लोकसभा के सचिव को लिखा गया पत्र
11:23 AM, 16 Mar

AIMIM भी करेंगी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन।
11:22 AM, 16 Mar

सीताराम येचुरी ने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की वादाखिलाफी को माफ नहीं किया जा सकता।
11:21 AM, 16 Mar

सीपीएम ने भी बीजेपी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया।
11:19 AM, 16 Mar

ममता बनर्जी ने टीडीपी के इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि देश को आपदा से बचाने के लिए ये जरूरी है।
11:17 AM, 16 Mar

टीडीपी ने एनडीए से समर्थन वापस ले लिया है, जिसने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ न्याय नहीं किया: चंद्रबाबू नायडू
11:16 AM, 16 Mar

केंद्र के खिलाफ टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी कांग्रेस: एन.आर. रेड्डी, कांग्रेस

Comments
English summary
tpd no confidence motion Chandrababu Naidu Andhra Pradesh ysr congress bjp narendra modi live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X