देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज, एक दिन में सामने आए 24010 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 24,010 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 99,56,558 हो गई है। वहीं इस दौरान 355 मरीजों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 1,44,451 हो गई है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 3,22,366 हो गई है। एक दिन में 33,291 नई रिकवरी दर्ज की गई हैं, जिसके बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 94,89,740 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 24,010 नए COVID-19 केस, 355 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on thursday, total coronavirus cases on thursday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    इसी के साथ देश में रिकवरी दर अब 95 फीसदी तक हो गई है। अभी जो सक्रिय मामले हैं, वह कुल मामलों का 3.24 फीसदी है। वहीं दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना वायरस की चेन अगले छह महीने में टूट जाएगी, कोरोना से पहले जैसी जिंदगी वापस लौटने में अन्य छह महीने का वक्त लग जाएगा। एनडीटीवी से बातचीत में गुलेरिया ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि अगले छह महीनों में हमारे पास दो चीजें होंगी। पर्याप्त संख्या में वो लोग जो संक्रमण के बाद ठीक हो गए हैं और किसी तरह की इम्युनिटी और वो लोग जिन्हें वैक्सीन मिल गई है।' इन सभी से कोरोना वायरस की चेन टूट सकती है।

    कोरोना के मामलों की बात करें तो तेलंगाना में एक दिन के भीतर 509 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद कुल मामले 2.79 लाख हो गए हैं। यहां इस दौरान 3 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 1505 हो गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8 नए मामले सामने आए हैं, अब कुल मामले 4,850 हो गए हैं। यहां कुल 61 मरीजों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 21 नए मामले मिले हैं और 110 रिकवरी दर्ज की गई हैं। यहां कुल सक्रिय मामले 539 हो गए हैं। वहीं संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 9,238 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+