देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 36594 नए केस, 540 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का खतरा अब भी बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर देश में कोरोना वायरस के 36,594 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,71,559 हो गई है। वहीं 540 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,39,188 हो गई है। अब सक्रिय मामले 4,16,082 हैं। 42,916 नई रिकवरी के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 90,16,289 हो गई है।
Recommended Video
कहां कितने मामले?
मिजोरम में कोरोना वायरस के 7 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 3,888 हो गई है, जिसमें 235 सक्रिय मामले, 3,647 रिकवर मामले और 6 मौत शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 3,246 नए मामले, 3,257 रिकवरी और 49 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 4,93,316 हो गए हैं, जिसमें 4,60,634 रिकवरी, 24,106 सक्रिय मामले और 8,576 मौत शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 1,450 नए मामले, 1,569 रिकवरी और 13 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 2,10,374 हो गए हैं, जिसमें 1,93,187 रिकवरी, 13,887 सक्रिय मामले और 3,300 मौत शामिल हैं।
महाराष्ट्र में 5182 नए मामले, 8066 रिकवरी और 115 मौत दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 18,37,358 हैं, जिसमें 17,03,274 रिकवरी, 47,472 मौत और 85,535 सक्रिय मामले शामिल हैं। तमिलनाडु में एक दिन के भीतर 1416 नए मामले, 14 मौत और 1413 रिकवरी दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 7,86,163 हो गए हैं, जिसमें 7,63,428 रिकवरी, 11,747 मौत और 10,988 सक्रिय मामले शामिल हैं। राजस्थान में 2086 नए मामले, 20 मौत और 3232 रिकवरी दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 2,74,486 हो गए, जिसमें 2,46,572 रिकवरी, 25,544 सक्रिय मामले और 2370 मरीजो की मौत शामिल है।
उत्तर प्रदेश में कुल 5,18,390 लोग रिकवर हुए हैं। राज्य में रिकवरी दर 94.4 फीसदी है। अब तक कुल 7848 लोगों की मौत हुई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 3734 नए मामले सामने आए हैं और 82 मरीजों की मौत हुई है। अब यहां कुल मामले 5,82,058 हो गए हैं और कुल मृतकों की संख्या 9424 हो गई है। तेलंगाना में 609 नए मामले, 3 मौत और 873 रिकवरी दर्ज की गई है। यहां कुल मामले 2,71,492 हो गए हैं, जिसमें 1,465 मौत, 2,61,028 रिकवरी और 8,999 सक्रिय मामले शामिल हैं।
US: एक दिन में कोरोना वायरस के 210,000 से ज्यादा मरीज, डॉक्टर बोले-अगला हफ्ता रोज 9/11 जैसा