देश में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर, 45882 नए केस मिलने के बाद कुल मामले 90 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 45,882 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 90,04,366 हो गई है। 584 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,32,162 हो गई है। सक्रिय मामले 4,43,794 हैं। 44,807 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 84,28,410 है।

Recommended Video

    Coronavirus In India : कुल केस 90 लाख के पार, 24 घंटे में दर्ज हुए 45,882 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on friday, total coronavirus cases on friday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on friday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों से नए रिकवरी के मामले कोरोना के नए मामलों से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 19 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,95,91,786 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,83,397 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,541 है, जिसमें 511 सक्रिय मामले, 3,025 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौतें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 546 नए कोविड-19 मामलों के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 6,980 हो गई है। हरियाणा में 2,212 नए मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमण की संख्या 2,09,251 हो गई है। अब तक कुल 1,87,559 लोग रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2,113 है। सक्रिय मामले 19,579 हैं।

    पंजाब में 792 नए मामले, 510 डिस्चार्ज और 16 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 1,44,177 हो गए हैं जिसमें 1,33,427 रिकवरी और 4,556 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 6,194 हैं। महाराष्ट्र में 5,535 नए मामले, 5,860 रिकवरी और 154 मौत दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,63,055 हो गई है। राज्य में 79,738 सक्रिय मामले, 16,35,971 रिकवरी और मरने वालों की संख्या 46,356 है। उत्तराखंड में 6 मौत और 386 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 69,693 हो गई है, जिसमें 63,808 रिकवरी, 4,133 सक्रिय मामले और 1,313 मौत शामिल हैं।

    बिहार में 794 नए कोविड-19 संक्रमणों की जानकारी मिली है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6,461 हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 2,586 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में सक्रिय मामले 22,757 हैं। जो व्यक्ति संक्रमित होने के बाद रिकवर हो गए हैं उनकी संख्या 4,88,911 है। यहां रिकवरी रेट 94.18 फीसदी है। संक्रमित लोगों में से कुल 7480 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+