देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 48268 नए केस, कुल मामले 81 लाख से अधिक हुए
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 48,268 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 551 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 81,37,119 हो गई है, जिसमें 5,82,649 सक्रिय मामले, 74,32,829 रिकवर मामले और 1,21,641 मौत शामिल हैं। भारत का राष्ट्रीय रिकवरी रेट 91 फीसदी के पार पहुंच गया है। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
Recommended Video
कहां कितने मामले?
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,722 है, जिसमें 437 सक्रिय मामले, 2,284 डिस्चार्ज हो चुके मामले और एक मौत शामिल है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 619 नए मामले, 12 मौतें और 1,074 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में अब 2,941 मौतों और 1,58,455 रिकवरी सहित कुल मामले 1,70,690 हो गए हैं। सक्रिय मामले 9,294 हैं। महाराष्ट्र में 6,190 नए मामले, 8,241 रिकवरी और 127 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य के कोविड-19 मामले 16,72,858 हो गए हैं, जिसमें 15,03,050 रिकवरी और 43,837 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,25,418 हैं।
यहां के मुंबई शहर में 1,145 नए मामले, 1,101 रिकवरी और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 2,56,507 हो गए हैं, जिनमें 2,27,142 डिस्चार्ज और 18,438 सक्रिय मामले शामिल हैं। मरने वालों की संख्या 10,218 है। झारखंड में 323 नए कोविड-19 मामले और 421 रिकवरी दर्ज की गई है। अब मामलों की कुल संख्या 1,01,287 हो गई है जिसमें 95,208 रिकवरी, 883 मौतें और 5,196 सक्रिय मामले शामिल हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तमिलनाडु में 2,608 नए मामले, 38 मौतें और 3,924 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 7,22,011 हो गई है, जिसमें 6,87,388 डिस्चार्ज और 11,091 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 23,532 हैं।
उत्तराखंड
में
349
नए
मामले
और
2
मौतें
दर्ज
की
गई
हैं।
कुल
मामलों
की
संख्या
61,915
हो
गई
है,
जिनमें
3,634
सक्रिय
मामले,
56,771
रिकवरी
और
1,011
मौतें
शामिल
हैं।
राजस्थान
में
1,794
नए
मामले
दर्ज
किए
गए
हैं।
कुल
मामले
1,95,213
हो
गए
हैं,
जिनमें
15,251
सक्रिय
मामले
हैं।
मृतकों
का
आंकड़ा
1,898
है।
केरल
में
6,638
नए
मामले
और
7,928
रिकवरी
दर्ज
की
गई
है।
राज्य
में
सक्रिय
मामले
90,565
हैं
और
मृतकों
का
आंकड़ा
1,457
है।
उत्तर
प्रदेश
में
कोविड-19
के
सक्रिय
मामलों
की
संख्या
घटकर
24,431
हो
गई
है।
कोरोना
वायरस
से
ठीक
होकर
डिस्चार्ज
होने
वाले
लोगों
की
संख्या
4,48,644
हो
गई
है।
रिकवरी
का
प्रतिशत
93.45
फीसदी
है।
रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के ट्रायल को लगा झटका, टीकाकरण में दुनिया की मदद करेगा भारत