देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 49,931 नए केस सामने आए, कुल मामले 14 लाख से अधिक हुए
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर जारी है। अब कुल मामलों की संख्या 14 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 49,931 नए मामले सामने आए हैं और 708 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,35,453 है। जिसमें 4,85,114 सक्रिय मामले, 9,17,568 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 32,771 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, कोरोना वायरस के लिए 26 जुलाई तक कुल 1,68,06,803 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिसमें रविवार को 5,15,472 सैंपल का टेस्ट किया गया है।
कहां कितने मामले?
राजस्थान में 1,132 नए मामले और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 36,430 है जिसमें 9,852 सक्रिय मामले और 624 मौतें शामिल हैं। गोवा में 175 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,861 है, जिनमें से 1,549 मामले सक्रिय हैं और 3,277 रिकवर हुए हैं। मरने वालों की संख्या 35 है। मणिपुर में 59 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,235 हो गई है। सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 714 और 1521 है।
चंडीगढ़ में 35 नए मामले सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 887 है। हरियाणा में 794 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 31,332 है। जिसमें 6,556 सक्रिय मामले हैं, मरने वालों का आंकड़ा 392 है। महाराष्ट्र में 9,431 नए मामले और 267 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,75,799 हो गई है, जिसमें 1,48,601 सक्रिय मामले और 2,13,238 डिस्चार्ज मामले शामिल हैं। राज्य में रिकवरी रेट 56.74% है।
राज्य के मुंबई शहर में 1115 पॉजिटिव मामले,1361 डिस्चार्ज और 57 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 1,09,096 हो गए हैं, जिनमें 80,238 रिकवरी और डिस्चार्ज के साथ 6090 मौतें शामिल हैं। मुंबई के धारावी इलाके में 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे धारावी में कुल मामलों की संख्या 2,531 हो गई, जिनमें 113 सक्रिय मामले शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 615 नए मामले और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 7,680 हो गई है। 9,928 लोग अब तक ठीक हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 312 है।
पंजाब में 534 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब कुल मामलों की संख्या 13,218 है जिसमें 4,102 सक्रिय मामले, 8,810 डिस्चार्ज मामले और 306 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 7627 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 96,298 हो गए हैं, जिनमें 46,301 डिस्चार्ज और 1041 मौतें शामिल हैं। कर्नाटक में 5,199 नए मामले और 82 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 96,141 है जिसमें 58,417 सक्रिय मामले और 1,878 मौतें शामिल हैं।
तमिलनाडु में 6,986 नए मामले और 85 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,13,723 है, जिसमें 1,56,526 रिकवरी और 3,494 मौतें शामिल हैं। राज्य में 53,703 सक्रिय मामले हैं। केरल में 927 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 9,655 और 9,302 रिकवर मामले हैं। हिमाचल प्रदेश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,136 हो गई है जिसमें 929 सक्रिय मामले, 1,178 रिकवरी और 12 मौतें शामिल हैं।
राजधानी दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,075 नए मामले सामने आए हैं और 21 मौतें दर्ज हुई हैं। दिल्ली में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,30,606 है, जिसमें 1,14,875 ठीक मामले और 3,827 मौतें शामिल हैं। यहां रविवार तक 5,032 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 12,501 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। अब तक राजधानी में कोरोना वायरस के लिए कुल 9,46,777 टेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications