ममता मीम विवाद: जेल में प्रियंका से 'टॉर्चर' के वो 5 दिन

नई दिल्ली- बीजेपी (BJP) कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) 5 दिन जेल काटने के बाद बुधवार को बाहर आ गईं। उन्हें पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने इसलिए जेल में डाल दिया था, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर बना एक मीम (Meme)शेयर किया था। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को ही उनकी रिहाई के आदेश दिए थे, लेकिन उन्हें जेल से बाहर आने में एक दिन और लग गए। प्रियंका ने मीडिया वालों के सामने जेल की अपनी आपबीती सुनाई और आरोप लगाया कि जेल में उनका टॉर्चर किया गया। उन्होंने ये भी कहा है कि मीम शेयर करने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है और वो आगे भी केस लड़ेंगी, लेकिन माफी नहीं मांगेंगी।

जेल में हुआ मेरा टॉर्चर- प्रियंका शर्मा

जेल में हुआ मेरा टॉर्चर- प्रियंका शर्मा

प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma) ने जेलर पर उनके साथ मारपीट और टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है, "जेल में मेरा टॉर्चर किया गया। जेलर ने मुझे धक्का मारा। वे जेल के अंदर बहुत ही कठोर थे और वहां के हालात भी बहुत खराब थे। जमानत मिलने के बाद भी उन्होंने किसी से मुझे बात नहीं करने दी.. पांच दिनों तक भी मुझे किसी से बात नहीं करने दिया गया।" प्रियंका ने बताया कि, "पुलिस ने उनका फोन ले लिया...उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कहूं कि अब मैं कभी भी ऐसा पोस्ट फिर नहीं डालूंगी।" प्रियंका शर्मा (Priyanka Sharma)ने आरोप लगाया कि जेल के अंदर पानी की बहुत किल्लत थी। महिलाओं के टॉयलेट में भी पानी नहीं था। उन्होंने कहा जेल में बहुत ज्यादा गंदगी थी।

केस लड़ेंगी, लेकिन माफी नहीं मांगेंगी

केस लड़ेंगी, लेकिन माफी नहीं मांगेंगी

प्रियंका ने कहा है कि वो जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में ये लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ये सुनवाई करेगा कि मीम शेयर करने के लिए बंगाल सरकार की माफी की मांग उन्हें माननी चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं किया है, जिसके लिए मुझे माफी मांगनी चाहिए। सिर्फ मुझे क्यों टारगेट किया जा रहा है? बहुत सारे लोगों ने पोस्ट शेयर किए हैं, उन्हें क्यों नहीं गिरफ्तार करते?"

'मौलिक अधिकार पर हमला'

'मौलिक अधिकार पर हमला'

प्रियंका के भाई ने कहा कि उनकी बहन को पर्सनल बॉन्ड पर साइन कराया गया, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमान मिलने पर इसकी जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा, "मौलिक अधिकार खतरे में है। कल अमित शाह की रैली में जो हुआ उससे पता चलता है कि ममता बनर्जी किस तरह का आंतक कायम करना चाहती हैं। हम जुलाई में इसका (प्रियंका शर्मा) केस लड़ेंगे। "

प्रियंका के साथ क्या हुआ था?

प्रियंका के साथ क्या हुआ था?

प्रियंका शर्मा को पुलिस ने पिछले शुक्रवार को उनके घर से उठा लिया था। बाद में उन्हें हावड़ा की एक लोकल कोर्ट ने दो हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उनके खिलाफ टीएमसी (TMC) नेता विभास हाजरा ने जो आरोप लगाए थे, उसमें मानहानि (IPC-500),भड़काऊ मैसेज डालने और आईटी एक्ट (IT Act) का मामला शामिल था।। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर ममता पर बना एक मीम शेयर किया था। प्रियंका ने इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+