Jammu & Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर ढेर

श्रीनगर। मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है, पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में उसने जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह सेना को पुलवामा जिले के संबूरा गांव में आतंकियों के छुपने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑप्रेशन शुरू किया। इसी ऑप्रेशन के तहत सेना ने एक मकान की घेराबंदी की, उनका शक सही निकला, उस मकान में आतंकवादी ही थे।

पुलवामा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में जैश का टॉप कमांडर ढेर

चारों से घिरे होने के कारण आंतकियों ने सेना के जवानों पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के करीब एक घंटे के भीतर ही सेना ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक टॉप कमांडर को मार गिराया है, मारे गए कमांडर का नाम नूर मोहम्मद है, जो कि पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा में अब भी दो आतंकी छुपे हैं, जिनकी तलाश में सेना के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

पाकिस्तान की वहशी और कायराना हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया

इससे पहले सोमवार रात पाकिस्तान की वहशी और कायराना हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है, उसने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। इसके अलावा एक सैनिक घायल है। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को भारतीय सेना ने नौशेरा में पाकिस्तान के स्नाइपर को ढेर कर दिया था। यह कार्रवाई भारतीय सेना के स्नापर ने अंजाम दिया था। उल्‍लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास थल सेना के एक गश्ती दल पर शनिवार को गोलीबारी की, जिसमें एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+