UNGA में भारत के खिलाफ नवाज शरीफ के 10 कड़वे बोल
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने हमेशा की तरह एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने करीब 10 मिनट के भाषण में से करीब 8 मिनट सिर्फ भारत के खिलाफ बोलने में खर्च किए।
पढ़िए, वो 10 बड़ी बातें जो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ कही हैं-
उरी अटैक की जांच में हुआ यह बड़ा खुलासा, जानिए सेना पर हमले को आतंकियों ने कैसे दिया अंजाम
1. कश्मीर में फैली अशांति की वजह भारत को बताया और कहा कि भारत वहां लोगों पर अत्याचार कर रहा है।
2. भारतीय सेना पर कश्मीरियों के मानवाधिकारों के हनन और एक्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग का भी आरोप लगाया।
3. कश्मीर में भड़की हिंसा के दौरान बच्चों, महिलाओं के कत्ल का आरोप लगाया और स्वतंत्र जांच की मांग की।
पढ़ें: UNGA में बोले नवाज शरीफ- कश्मीर में शांति नहीं चाहता भारत
4. सुरक्षाबलों से एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को युवा नेता बताते हुए कहा कि वह अब कश्मीरी जनता का रोल मॉडल हैय़
5. भारत से तुलना करते हुए खुद के परमाणु संपन्न देश होने की भी धमक दिखाई।
6. भारत-पाकिस्तान के बीच शांति बहाली को लेकर कहा कि यह तब तक संभव नहीं है जब तब कश्मीर मुद्दा नहीं सुलझ जाता।
युद्ध की आशंका के बीच पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान
7. द्विपक्षीय बातचीत के मुद्दे पर कहा कि पाकिस्तान हमेशा बातचीत के लिए तैयार लेकिन भारत ही नहीं मान रहा।
पढ़ें: UNGA में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत ने किया पलटवार
8. बातचीत खारिज करने के लिए भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने गैरवाजिब शर्तें रखकर बातचीत रद्द कर दी।
9. कश्मीर मामले के समाधार के लिए जनमत संग्रह की भी मांग कर डाली।
10. उरी हमले पर साधे रखी चुप्पी और कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है।