तो टोनी एबॉट के रूप में नरेंद्र मोदी को मिला है एक नया दोस्त!
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरेनियम सप्लाई डील फाइनल हो गई, 10वीं सदी की चोरी की हुई मूर्तियां भी वापस आ गई और गुजरात दंगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार न ठहराने की अपील भी हो गई, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट भारत आए और एक दौरे से इतनी सारी बातें निकलीं।
टोनी एबॉट किसी देश के पहले ऐसे प्रमुख हैं जो देश में नई सरकार बनने के बाद भारत दौरे पर आए हैं। शुक्रवार को वह मोदी सरकार के हाथों गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित होने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष बने हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध आने वाले समय में पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनने वाले हैं। साथ ही टोनी एबॉट के रूप में नरेंद्र मोदी को भी एक नया दोस्त मिल गया है।
एक नजर डालिए टोनी एबॉट की इस भारत यात्रा से जुड़ी कुछ खास तस्वीरों पर और साथ ही जानने की कोशिश करिए कि आखिर कैसे एबॉट के रूप में मोदी को एक नया दोस्त मिल गया है।

सबसे पहले आई थी एबॉट की बधाई
मई में जब नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में विशाल जीत दर्ज की थी तो वहीं से एबॉट, मोदी के मुरीद होने लगे थे। एबॉट ही वह पहले अंतराष्ट्रीय नेता थे, जिन्होंने मोदी को ट्विटर पर बधाई दी थी।

एबॉट ने दूर की मोदी की मुश्किल
टोनी एबॉट ने मोदी के रास्ते की एक मुश्किल को उस समय दूर कर दिया जब उन्होंने शुक्रवार शाम भारत को यूरेनियम सप्लाई के लिए हामी भर दी और डील पर साइन कर डाले। अब एबॉट, मोदी के उस सपने को पूरा करेंगे जिसमें मोदी ने देश के हर घर को बिजली पहुंचाने की बात कही है।

तमिलनाडु से हुई थीं चोरी
एबॉट ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू देवताओं की ऐसी दो प्राचीन मूर्तियां ऑस्ट्रेलिया से लाकर वापस कर दी जिन्हें तमिलनाडु के मंदिरों से चुराया गया था। ऑस्ट्रेलिया के एक म्यूजियम ने इन मूर्तियों को खरीद लिया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इन मूर्तियों को वापस करने का अनुरोध किया था।

वर्ष 2004 और 2008 में खरीदी मूर्तियां
एक मूर्ति नटराज शिव की है जो 11वीं-12वीं सदी के चोल वंश से जुड़ी हुई है। दूसरी मूर्ति 10वीं सदी में बनी अर्धनारीश्वर की मूर्ति है जिसमें शिव को आधे नारी के रूप में दिखाया गया है। कांसे की बनी नटराज की मूर्ति को ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी 2008 में 51 लाख डॉलर में और वहीं अर्धनारीश्वर की मूर्ति न्यू साउथ वेल्स के म्यूजियम से वर्ष 2004 में 280,979 डॉलर में खरीदी थी।

गुजरात दंगे के लिए मोदी नहीं जिम्मेदार
एबॉट ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को 2002 के दंगों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

जांच में आईं बातें एबॉट के लिए काफी अहम
एबोट के मुताबिक मोदी दंगों के समय सिर्फ एक ‘पीठासीन अधिकारी' थे जो ‘अनगिनत जांचों' में पाकसाफ साबित हो चुके हैं। एबोट ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी समझ है कि इसको लेकर अनगिनत जांचें हो चुकी हैं और मोदी हमेशा पाकसाफ साबित हुए। निश्चित तौर पर मेरे लिए यही पर्याप्त है।

भारत को बनाएंगे शक्तिशाली
नरेंद्र मोदी के एजेंडे में न्यूक्लियर पावर से लैस देशों की लिस्ट में भारत को हमेशा सर्वोच्च रखना सबसे ऊपर है। ऐसे में ऑस्ट्र्रेलिया के साथ यूरेनियम सप्लाई की डील का साइन होना काफी अहम था। एबॉट ने इस डील पर अपने साइन कर मोदी के सपने में अपनी भागीदारी तय कर ली है।

चीन को पीछे करेगा भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला व्यापार करीब 15 बिलियन डालॅर का है। एबॉट की ख्वाहिश है कि चीन से अलग भारत के साथ भी उनके व्यापारिक रिश्ते मजबूत हों। इस एक वजह से भी एबॉट भारत के साथ यूरेनियम सप्लाई डील को मंजूरी देना चाहते थे।

हर हाल में चाहते थे डील
एबॉट की मानें तो भारत कभी भी किसी देश के लिए खतरा नहीं बन सकता है। ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए निकलने से पहले भी वह इस बात की ओर इशारा कर चुके थे कि वह हर हाल में भारत को इस बार यूरेनियम की सप्लाई पर लगी रोक को खत्म करके रहेंगे।

भारत एक मजबूत लोकतंत्र
एबॉट गुरुवार को मुंबई में थे और इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच यूरेनियम सप्लाई डील मंजूरी होती है तो दुनिया को डरने की कोई जरूरत नहीं है। एबॉट के मुताबिक भारत के पास एक मजबूत न्यूक्लियर प्रोग्राम है। साथ ही वह कभी भी किसी भी देश को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।

हर हाल में रोशन होगा हर भारतीय का घर
मुंबई में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में एबॉट ने साफ कर दिया था कि इस बात को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि वह 100 मिलियन भारतीयों की जिंदगी में रोशनी आकर ही रहे।

अब भारत को बताया समझदार देश
विशेषज्ञों की मानें तो देश में नई सरकार बनने के बाद से दुनिया के सभी देशों का नजरिया भारत के लिए बदला है। इस बात का भरोसा बढ़ा है कि भारत हमेशा ही अपनी आर्थिक शक्ति को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में भारत किसी को भी खतरा नहीं पहुंचा सकता है। एबॉट ने भी भारत को एक उभरती हुई लोकतांत्रित सुपरपावर करार दिया।
-
नेपाल में युवा सत्ता की धमाकेदार एंट्री, पीएम मोदी ने बलेंद्र शाह और रबी लामिछाने को दी बधाई -
Scheduled Tribes Population: भारत में कितनी है आदिवासियों की असली आबादी? गृह राज्य मंत्री ने संसद में बताया -
Uttarakhand Budget सीएम धामी ने पेश किया ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट, इतिहास के सबसे बड़े बजट की खास बातें -
ऑस्ट्रेलिया ने चल रहे संघर्ष के बीच ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण देने की पेशकश की है। -
ऑस्ट्रेलिया ने चल रहे संघर्ष के बीच ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी। -
सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी। -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications