Tomato Price: यहां 3 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर, परेशान किसानों ने फसल सड़कों पर फेंकी
Tomato Price: एक महीने पहले 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर इनदिनों 3 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। टमाटर की कीमतों में आई भारी गिरावट के कारण किसानों को फिर से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
Tomato Price: टमाटर की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लगभग एक महीने पहले 200 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर इनदिनों 3 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। टमाटर की कीमतों में आई भारी गिरावट के कारण किसानों को फिर से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
इस बीच आंध्र प्रदेश के रायलसीमा के कई किसानों ने पिछले कुछ दिनों में अपनी उपज सड़कों पर फेंक दी, जबकि कुछ किसान अपने खेतों से टमाटर की फसल तोड़ने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि वे अपनी उपज को पास के थोक बाजारों में लेजाकर परिवहन शुल्क भी पूरा नहीं कर पाएंगे। टमाटर का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। अपनी जेब से परिवहन शुल्क देना पड रहा है। टमाटर ने किया था मालामाल, अब बदला वक्त...

आपको बता दें कि एक महीने पहले टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थी। कहीं 200 तो कहीं 280 रुपए किलो तक टमाटर की बिक्री हुई। जिससे कई टमाटर की किसानी करने वाले मालामाल भी हुए। लेकिन, पिछले एक सप्ताह में किसानों के साथ-साथ आम जनता के लिए स्थिति बिल्कुल उलट है। जहां थोक बाजार में कीमतें घटकर 10 से नीचे आ गई हैं, वहीं खुदरा बाजारों में यह 20-30 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है।
अनंतपुर जिले के इप्पेरू के किसान के वन्नूरू स्वामी ने कहा कि दरों में भारी गिरावट के कारण उन्होंने फसल की कटाई नहीं की है। मैंने तीन एकड़ में फैली अपनी टमाटर की फसल पर 1 लाख से अधिक खर्च किए। मेरे गांव के कई किसानों को परिवहन के लिए अपनी जेब से भुगतान करना पड़ा। उनके अनुभवों से सबक लेते हुए, मैंने फैसला किया है कि टमाटर की फसल नहीं काटेंगे।
सड़क पर फेंका टमाटर
बीती 7 सितंबर को जब 3 रुपये प्रति किलो टमाटर की पेशकश की गई तो कई किसानों ने अपनी उपज कुरनूल जिले, अनंतपुर ग्रामीण और कुरनूल के कई इलाकों में धोने राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में फेंक दी। गौतम बुद्ध किसान उत्पादक संगठन के अध्यक्ष एम सुरेश बाबू ने कहा कि रायलसीमा जिलों में स्थिति वास्तव में चिंताजनक है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications