Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

माता-पिता की लड़ाई के बीच सिर में लगी चोट, 5 माह के बच्चे की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के कोंडली इलाके में एक पांच माह के लड़के की मौत हो गई है। इस बच्चे के सिर पर दो दिन पहले एक लोहे की कील लग गई थी। ये सब उसके माता-पिता के बीच चल रहे झगड़े को दौरान हुआ। दरअसल बच्चे का पिता उसकी मां को छड़ी से मार रहा था। तभी वो कील बच्चे को लग गई।

baby

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि बच्चे का पता उसकी मौत के बाद से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर के टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था। फिलहाल वह कुछ महीनों से बेरोजगार था। जबकि बच्चे की मां एक क्लीनिक में नर्स के तौर पर काम करती है।

गाजीपुर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी अपनी पत्नी को पीट रहा था, उस वक्त बच्चा अपनी मां की गोद में था। दोनों की किसी बात पर लड़ाई हो गई थी। मारपीट के दौरान छड़ी बच्चे के सिर पर लग गई। इसी में लगी एक लोहे की कील उसके सिर में चली गई। जिसके बाद उसके सिर से खून निकलने लगा।

मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे को पास के एक क्लीनिक में लेकर गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया। क्योंकि घाव ज्यादा गहरा नहीं था। अधिकारी के मुताबिक बच्चा ठीक हो रहा था और मंगलवार तक काफी हद तक उसकी चोट में भी आराम था। लेकिन तभी उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई। उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को गंभीर बताते हुए पड़पड़गंज के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

वहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तब पता चला कि सिर में आंतरिक रक्तस्राव के कारण बच्चे की मौत हुई है। बच्चे के फरार पिता को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। ये दंपति एक किराए के घर में रहता था और इनकी ढाई साल पहले ही शादी हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+