एयरो इंडिया शो 2021 में बोले आरकेएस भदौरिया- आज भारत के पास पूरे अंतरिक्ष में निगरानी करने की क्षमता
बेंगलूरू। एशिया का सबसे बड़ा शो एयरो इंडिया 2021 की शुरुआत आज यानी कि बुधवार को हो गई। इस कार्यक्रम में भारत अपनी वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन करेगा। ये कार्यक्रम 5 फरवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम में वायु सेना चीफ आरकेएस भदौरिया ने कहा कि आज हमारी सेना के पास पूरे अतंरिक्ष में निगरानी करने की क्षमता है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरिक्ष में निगरानी की क्षमता सेना को सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी विकसित उपकरण और उद्योग के चलते ही मिला है। उन्होंने आगे कहा कि भारत और इंडियन एयरफोर्स हर आपदा में अपने साझेदारों के प्रति जिम्मेदारी को लेकर सचेत है।

Recommended Video
भदौरिया ने बताया कि स्वदेशी विकास के लिए सरकार ने कई तरह के बदलाव किए हैं। इसमें नीतिगत बदलाव अहम है जिससे हमारे भागीदारों को मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत अगली पीढ़ी की तकनीकों और उपकरण बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। एयरो इंडिया शो के आज पहले दिन इंडियन नेवी के सुर्य किरण एयरोबैटिक और सारंग हेलिकॉप्टर की एक टीम ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसके आलावा अमेरिकी बी 1 लांसर एयरक्राफ्ट भी इस शो में शामिल हुआ। आपको बता दें कि बी 1 लांसर हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे खतरनाक बॉम्बर विमानों में से एक है और अमेरिका से उड़ान भरकर बेंगलूरू तक आने में 26 घंटे का वक्त लगा।
इसके अलावा जो अमेरिकी कंपनियां एयरो शो में शामिल हो रही हैं उनमें एयरोस्पेस क्वालिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एलएलसी, एयरबोर्न इंक, बोइंग, आईईएच कॉर्पोरेशन, GE एविएशन, जनरल एटॉमिक्स, हाई-टेक इंपोर्ट एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन, एल3हैरिस, Laversab India, लॉकहीट मार्टिन, Raytheon और Trakka Systems शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 13वें एयरो इंडिया शो का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस शो में दुनिया भर से करीब 600 कंपनियां भाग ले रही हैं।
-
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru Mysuru Corridor: ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कॉरिडोर एक्सपेंशन से रिंग रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications