सोनिया गांधी की डिनर पॉलिटिक्स आज, मायावती, ममता और अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Recommended Video

    Sonia Gandhi की Dinner Politics से Mamta और Sharad Pawar ने किया किनारा | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्लीः आज सोनिया गांधी ने विपक्ष के बड़े नेताओं को डिनर पर बुलाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस डिनर पॉलिटिक्स के जरिए सोनिया गांधी साल 2019 के लिए विपक्ष की धुरी बनने की जुगत लगा रही है। इस डिनर बैठक में लगभग 18 दलों के नेता या उनके नुमाइंदे शामिल होंगे। हालांकि, इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार शामिल नहीं होंगे।

    सोनिया ने बड़े नेताओं को बुलाया डिनर पर

    सोनिया ने बड़े नेताओं को बुलाया डिनर पर

    सोनिया गांधी की काफी कोशिश के बाद भी अखिलेश यादव, मायावती, ममता बनर्जी और शरद पवार ने बैठक में आने की हां नहीं की। हालांकि, इन पार्टियों के नुमाइंदे सोनिया के डिनर में शामिल होंगे।

    सभी दलों को संदेश देना चाहती है कांग्रेस

    सभी दलों को संदेश देना चाहती है कांग्रेस

    डिनर पॉलिटिक्स के जरिए सोनिया गांधी ये संदेश भी देना चाहती हैं कि वो तीसरे मोर्च को कोई तवज्जों नहीं देतीं। हालांकि, ममता और पवार को पार्टी से दूर होना कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। कांग्रेस सभी दलों को संदेश देना चाहती हैं कि उन्हें मोदी से मुकाबले के लिए एक-जुट होना ही पडे़गा। इस बारे में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कहना है कि वक्त का तकाजा है कि सभी साथ आएं, आज तीसरे-चौथे मोर्चे के कोई मतलब नहीं हैं।

    ममता का फोन करना कांग्रेस को नहीं आया रास

    ममता का फोन करना कांग्रेस को नहीं आया रास

    ममता का तीसरे मोर्चे के लिए तेलंगाना के सीएम केसीआर को फोन करना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा। कांग्रेस भी इस बात को जानती हैं कि अगर ममता के साथ दो-तीन पार्टियां चली जाती हैं और फिर तीसरा मोर्चा बन जाएगा जो कांग्रेस के लिए काफी मुश्किल खड़ी करेगा।

    मोदी के खिलाफ लामबंदी करना चाहती हैं कांग्रेस

    मोदी के खिलाफ लामबंदी करना चाहती हैं कांग्रेस

    कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पता है कि कई बार ऐसा हो चुका है कि जब कई पार्टियों ने कांग्रेस को झटका दिया हो। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सभी पार्टियों को मोदी के खिलाफ इकट्‌ठा करना चाहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+