Today in Politics: यूपी CM योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर, BJP के महासचिवों की आज बैठक

Today in Politics 9 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कल वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर समिट का उद्घाटन करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक के लिए जा रहे हैं। सीएम योगी आज राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ अहम मीटिंग करेंगे।

Today in Politics

हाइलाइट्स

Recommended Video

    Today in Politics: यूपी CM योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर, BJP के महासचिवों की आज बैठक
    • UP CM योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर
    • PM नरेंद्र मोदी आज भी गुजरात में
    • लोकसभा चुनाव को लेकर BJP महासचिवों की आज बैठक
    • महाराष्ट्र सीट शेयरिंग: INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक

    सीएम योगी 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के मद्देनजर अयोध्या का निरीक्षण करेंगे और यहां चल रही विकास परियोजनाओं का आकलन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "सीएम की यात्रा का मुख्य उद्देश्य 22 जनवरी को श्री राम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के काम की समीक्षा करना है।"

    सीएम योगी का शेड्यूल

    सीएम योगी सुबह करीब 11 बजे सरकारी विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचेंगे और राम जन्मभूमि पर भगवान के दर्शन भी करेंगे।

    इसके बाद वह हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि परिसर, अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण के लिए निकलेंगे और मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेंट सिटी का भी निरीक्षण करेंगे।

    बाद में सीएम योगी कार्यक्रम के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की जांच करेंगे। सीएम योगी शाम को राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों और अयोध्या के संतों के साथ भी बैठक करेंगे और प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

    लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की आज अहम बैठक

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिवों की अहम बैठक है। इस बैठक में महासचिवों के साथ-साथ पार्टी के कई शीर्ष नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के करने की संभावना है।

    महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर आज INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर आज विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं की अहम बैठक होने वाली है। इंडिया गठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को कांग्रेस पार्टी पिछले दो दिनों से दिल्ली में लगातार बैठक कर रही है। अभी तक आरजेडी और आम आदमी पार्टी के साथ चर्चा की जा चुकी है।

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी करेंगे बैठक

    लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव बैठक करेंगे। हालांकि बैठकों का दौर 8 जनवरी से शुरू हुआ है। बैठक 8, 9 और 11 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय में होंगी। पार्टी नेताओं को बैठक में लिखित सुझाव देने को कहा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+