Today in Politics: राजस्थान कांग्रेस की आज अहम बैठक, खड़गे से मिलकर इस्तीफा सौंप सकते हैं कमलनाथ

Today in Politics 05 Dec 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। मंगलवार 05 दिसंबर को कई राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुलाकात हो सकती है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एमपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के दो दिन बाद कमलनाथ मंगलवार को ल्लिकार्जुन खड़गे से मिल सकते हैं और वह मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

कांग्रेस नेतृत्व इस बात से नाराज है कि कमलनाथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नहीं मिल रहे हैं, बल्कि शर्मनाक हार के एक दिन बाद सोमवार (04 दिसंबर) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर रहे हैं।

Today in Politics 05 Dec 2023

दूसरी ओर राजस्थान कांग्रेस की सीएलपी की बैठक आज जयपुर में होने वाली है। जिसमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक में विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना जाएगा।

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार 04 दिसंबर से शुरू हुआ है और 22 दिसंबर तक चलेगा।

सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही बीजेपी सांसदों ने पीएम मोदी की मौजूदगी में लोकसभा में 'तीसरी बार मोदी सरकार' और 'बार-बार मोदी सरकार' के नारे लगाए। 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश-फॉर-क्वेरी' आरोपों पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश होने की संभावना थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने 125 साल पुराने भारतीय डाकघर अधिनियम में संशोधन के लिए डाकघर विधेयक, 2023 पारित कर दिया है। इस सत्र के दौरान कुल 18 विधेयक पेश होने वाले हैं। जिसमें से 7 विधेयक नए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+