Today In Politics: भूटान दौरे पर PM मोदी, आज थिम्पू में अस्पताल का करेंगे उद्घाटन, कजेरीवाल ED की हिरासत में
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (23 मार्च) भूटान दौरे पर हैं। पीएम मोदी के दो दिवसीय भूटान दौरे का आज आखिरी दिन है। पीएम मोदी आज भूटान के थिम्पू में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
पीएम मोदी आज सुबह ही एमसीएच अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। अस्पताल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी सुबह 9 बजकर 45 ममिनट पर पारो से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक छह दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में भेज दिया गया है। अब सीएम केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Recommended Video
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। ईडी की हिरासत में जाते हुए सीएम केजरीवाल ने 22 मार्च की शाम मीडिया से कहा, ''मैं सीएम के पद से इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं जेल के अंदर से सरकार चलाऊंगा।''
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी पर 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी दिल्ली एक्साइज पॉलिसी पर सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत पर भी अपनी बात रखेंगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार के कामकाज पर आतिशी ने कहा है कि, ''दिल्ली सरकार पहले भी चल रही थी, और चलती रहेगी। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, दिल्ली के सीएम हैं और दिल्ली के सीएम रहेंगे। किसी भी संवैधानिक प्रावधान के लिए उन्हें इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है। पूरा मंत्रिमंडल बरकरार है, हर विभाग बरकरार है और कुशलतापूर्वक कार्य हो रहा है।''












Click it and Unblock the Notifications