Today in Politics: राजस्थान में आज बीजेपी-कांग्रेस की ताबड़तोड़ रैलियां, दिग्गज करेंगे जनसभा को संबोधित
Today in Politics: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान में ताबड़तोड़ जनसभाएं करने वाले हैं। बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। आज अमित शाह यहां तीन जनसभाएं करेंगे। पहली जनसभा पाली में सुबह 11 बजे, दूसरी जनसभा जालौर में दोपहर 12.30 पर और तीसरी और आखिरी जनसभा रानीवाड़ा में दोपहर 2 बजे होगी।

तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी आज राजस्थान में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों मे चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। एक दिन पहले पीएम मोदी मे जयपुर में रोड शो किया था, जिसमें भारी भीड़ जुटी थी।
सीएम योगी की भी रैली
यूपी सीएम योगी की भी आज जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, अलवर में जनसभाएं हैं, जिसमें भारी भीड़ जुटने के आसार हैं।
पीएम मोदी करेंगे G20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी
तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी आज शाम को जी- 20 नेताओं के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसका हिस्सा होंगे, इसके अलावा जी20 देशों के नेताओं के साथ-साथ नौ अतिथि देशों और 11 अंतरराष्ट्रीय संगठन भी इसका हिस्सा होंगे। शिखर सम्मेलन आज शाम 5.30 बजे से शुरू होगा।
प्रियंका-राहुल भी करेंगे आज रैली
तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के चुरू और शाहपुरा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी जानकारी भी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के राजखेड़ा, नदबई और गंगापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
खड़गे रहेंगे तेलंगाना में
तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे आज तेलंगाना के जोगुलामाबा और नलगोंडा जिलों में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी को लाइव अपडेट के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल से जुड़ने की अपील भी की है।












Click it and Unblock the Notifications