Today in Politics: PM मोदी गुजरात-राजस्थान दौरे पर, 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 12 मार्च को गुजरात और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज सुबह लगभग 9.15 बजे अहमदाबाद में 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पीएम मोदी आज 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी सुबह 10 बजे बरमती आश्रम का दौरा करेंगे जहां वह कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी यहीं पर गांधी आश्रम स्मारक का मास्टर प्लान भी लांच करेंगे।

Today in Politics

Vande Bharat trains: जानें 10 नई वंदे भारत ट्रेनों के बारे में?

  • 1. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत ट्रेन
  • 2. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन
  • 3. मैसूरु-डॉ एमजीआर सेंट्रल ( चेन्नई ) वंदे भारत ट्रेन
  • 4. पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन
  • 5. न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत ट्रेन
  • 6. पुरी-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन
  • 7. लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन
  • 8. कलबुर्गी - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन
  • 9. रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
  • 10. खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन) वंदे भारत ट्रेन

पीएम मोदी राजस्थान में दोपहर 1 बजे के बाद पहुंचेंगे। पीएम मोदी 1.45 बजे भारत शक्ति का अवलोकन करेंगे। भारत शक्ति , राजस्थान के पोखरण में तीनों सेनाओं के लाइव फायर और कौशल अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का एक संयोजित प्रदर्शन है।

Recommended Video

    PM मोदी गुजरात-राजस्थान दौरे पर, 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

    भारत शक्ति अभ्यास में देश की शक्ति के प्रदर्शन के रूप में स्वदेशी अस्त्र प्रणालियों और प्लेटफॉर्मों की एक सीरीज दिखाई जाएगी। यह प्रदर्शन देश की आत्मनिर्भरता पहल पर आधारित है।

    यह भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष कार्यक्षेत्रों में खतरों का मुकाबला करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की समेकित प्रचालनगत क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाले यथार्थवादी, समन्वित, मल्टी-डोमेन प्रचालनों का अनुकरण करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+