Today in Parliament: कोरोना के हालात पर चर्चा... विपक्ष की बैठक, जानिए आज संसद में क्या क्या होगा
नई दिल्ली, दिसंबर 01। संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन भी हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि सत्र के पहले ही दिन विपक्ष के 12 सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से विपक्ष की छटपटाहट लगातार दिख रही है। बुधवार को भी निलंबित सांसदों का मुद्दा सदन में छाया रहेगा। बुधवार सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की एक अहम मीटिंग होने वाली है। इस मीटिंग में निलंबित सांसदों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी तो वहीं निलंबित सांसद गांधी की प्रतिमा की नीचे प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को एक चिट्ठी लिखी थी और निलंबन वापस लेने की मांग की थी।

संसद में आज निलंबित सांसदों पर हंगामे के अलावा और भी बहुत कुछ होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि राज्यसभा और लोकसभा में आज क्या-क्या होगा।
लोकसभा में आज का दिन
- लोकसभा में आज कोरोना पर चर्चा होगी। कोरोना प्रबंधन से लेकर कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन पर आज चर्चा होगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया कोरोना पर पूछे गए सवालों पर जवाब देंगे।
- लोकसभा में विज्ञापन उद्योग नियामक, भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) और अमेज़ॅन, नेटफ्लिक्स जैसे ओवर-द-टॉप (ओटीटी) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन की निगरानी और विनियमन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन करने का प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा होगी। सरकार इस टॉपिक पर पूछे गए सवालों का जवाब देगी।
राज्यसभा में आज क्या होगा?
- राज्यसभा के पटल पर आज टेलीकॉम मंत्रालय 'दूरसंचार सेवाओं/इंटरनेट के निलंबन और इसके प्रभाव' पर छब्बीसवीं रिपोर्ट पेश करेगा।
- इसके अलावा राज्यसभा में सरकार बांध की विफलता से संबंधित आपदाओं की रोकथाम के लिए निर्दिष्ट बांध की निगरानी, निरीक्षण, संचालन और रखरखाव प्रदान करने के लिए एक विधेयक लाएगी। इस विधेयक पर पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में चर्चा होगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications