जाकिर नाईक जैसों पर लगाम लगाने के लिए जल्द बनेगा कानून

नई दिल्ली। गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए उपा एक्ट अब किसी भी व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द ही कानून के तौर पर अस्तित्व में आ सकता है। मौजूदा भारत के कानून की वजह से ऐसे लोग जो अपने भाषण से आतंकियों को प्रेरित करते हैं पर बैन लगाने का कोई कानून नहीं है।

Dr Zakir Naik

ढाका में आतंकी हमले में जिस तरह से मुंबई के जाकिर नाईक से प्रेरित होने वाले आतंकियों का नाम सामने आया है उसके बाद उपा कानून में बदलाव की बात तेज हो गयी है। ढाका हमले में रोहन इम्तियाज का नाम सामने आया है जोकि जाकिर नाईक का फॉलोवर था।

वहीं इस मामले में जाकिर नाईक ने सामने आकर ढाका हमले को आतंकी हमला करार देते हुए इसे आईएस का घृणित कार्य बताया है। लेकिन सरकार इस मामले की जांच कर रही है कि क्या जाकिर को के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

ओसामा को नहीं मानते आतंकी

आपको बता दें कि जाकिर नाईक मुंबई के रहने वाले हैं जोकि इस्लाम पर अपना भाषण देते हैं। आतंकवाद पर उनकी राय की कई लोगों ने आलोचना भी की है। उन्होंने ओसामा बिन लादेन को आतंकी मानने से इनकार कर दिया था जिसके चलते वह विवादों में आ गये थे। उन्होंने कहा था कि अगर लादेन इस्लाम के विरोधियों से लड़ रहा था तो हम उसके साथ है। जाकिर नाईक की यूके और कनाडा में प्रवेश पर पाबंदी है।

मौजूदा समय में विवादित स्पीकर पर बैन लगाना बेहद मुश्किल है। आधिकारिक लोगों की मानें तो जाकिर नाईक की ही तरह कई लोग विवादित बयान देते हैं। अक्सर इन लोगों के बयान से युवा प्रेरित होते हैं और कट्टरपंथ के रास्ते पर निकल पड़ते हैं।

लेकिन ऐसी परिस्थिति में यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है ऐसे में यूपी के नियमों में बदलाव की जरूरत है। ढाका हमले में यह बात सामने आयी है कि इम्तियाज जोकि अवामी लीग के नेता का बेटा था वह जाकिर नाईक के भाषण सुनकर प्रेरणा लेता था। उसने फेसबुक पर अपने अकाउंट में जाकिर नाईक का जिक्र किया है, जिसमें उसने कहा है कि मुस्लिमों को आतंकी बनने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+