TN Chunav Result 2026: 'धोनी से ज्यादा लोकप्रिय बिहारी', TVK की सुनामी के बीच वायरल हुआ PK का बयान, क्यों?

TN Chunav Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा में आज TVK की सुनामी देखने को मिल रही है, जिस तरह से उन्होंने स्टालिन सरकार का सूर्य अस्त किया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार बनाने की ओर अग्रसर है लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर PK ट्रेंड करने लगे हैं।

जी हां,हम बात कर रहे हैं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की,जो खुद तो बिहार चुनाव बुरी तरह से हार गए लेकिन उनकी भविष्यवाणी TVK के बारे में सच हो गई है और इसी कारण उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

TN Chunav Result 2026

आपको बता दें कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू के दौरान टीवीके की इस संभावित जीत की भविष्यवाणी एक साल पहले ही की थी।उन्होंने कहा था, 'विजय अगर अकेले चुनाव लड़ते हैं तो वो 118 सीटों पर चुनाव जीत सकते हैं। आप इसे नोट कर लीजिए।'

'भाई इस आदमी का कोई स्टैंड या ideology हैं भी या नहीं'

यूजर्स इस वीडियो प र काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस बात पर मजे ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो पीके का मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा कि 'भाई इस आदमी का कोई स्टैंड या ideology हैं भी या नहीं हर जगह जो भी जीत रहा होगा ये उसका क्रेडिट खाने आ जाएगा, पिछले चुनाव में ये DMK की जीत का क्रेडिट ले रहा था कि इसने मैनेज किया और जितवाया और अब इस बार तुम कह रहे हो कि इसने विजय को जिताया।'

'तमिल लोग बहादुर हैं लेकिन बिहार के लोग इग्नोर हैं'

एक यूजर ने लिखा कि 'रणनीति के साथ संस्कृति का फर्क पड़ता है तमिल लोग बहादुर हैं लेकिन बिहार के लोग इग्नोर हैं, गुलाम हैं भारत की दो पुरानी/महान सभ्यता के लोगो के सोचने का तरीका अलग है बिहार के लोगों को अपनी सभ्यता को वापस लाना होगा।'

TVK मेरा जिगरी यार, रणनीति की जरूरत नहीं

आपको बता दें अपने इंटरव्यू में पीके ने टीवीके को अपना जिगरी यार बताया था, उन्होंने कहा कि 'मैं यहां अपने दोस्त या भाई विजय की मदद करने नहीं आया हूं, क्योंकि उन्हें मेरी मदद की जरूरत नहीं है। वह तमिलनाडु के लिए एक नई उम्मीद हैं, इसलिए मैं यहां हूं।'

'धोनी से ज्यादा लोकप्रिय बिहारी', PK का वीडियो वायरल

उन्होंने कहा था कि 'अगर सिर्फ बड़े नामों के बच्चे ही आगे बढ़ते, तो सचिन तेंदुलकर, एम.एस. धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी देश को कभी नहीं मिलते, मुझे तो धोनी से ज्यादा तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय बिहारी बनना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+