TMC Rajya Sabha Candidate List: बाबुल सुप्रियो समेत ये 4 दिग्गज उम्मीदवार, दीदी ने एक तीर से साधे कई निशान

TMC Rajya Sabha Candidate List: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बाबुल सुप्रियो समेत चार अन्य दिग्गजों को राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है। इस घोषणा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतिक चाल समझा जा रहा है। बाबुल सुप्रियो के अलावा कोयल मलिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में शामिल है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इन नामों के जरिए पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और आगामी चुनावी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। टीएमसी का यह कदम विपक्षी दलों के लिए भी सियासी संदेश माना जा रहा है।

TMC Rajya Sabha Candidate List

TMC Rajya Sabha Candidate List: पूर्व डीजीपी से लेकर वरिष्ठ वकील तक

टीएमसी ने जिन चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें से 3 अपनी क्षेत्र के दिग्गज लोग माने जाते हैं। बाबुल सुप्रियो ने संगीत की दुनिया में बड़ा नाम बनाया है और टीएमसी में शामिल होने से पहले वह बीजेपी में रह चुके हैं और सांसद भी बने थे। हालांकि, बाद में उन्होंने पाला बदल लिया। मेनका गुरुस्वामी देश में एलजीबीटी अधिकारों के लिए लड़ने वाले मुखर चेहरों में से हैं। डॉक्टर गुरुस्वामी जानी-मानी वकील हैं और आरजी कर समेत कई केस में उन्होंने बंगाल सरकार की पैरवी की है। इसके अलावा, पूर्व डीजीपी और दीदी के भरोसेमंद अधिकारी माने जाने वाले राजीव कुमार को भी पार्टी राज्यसभा भेज रही है।

Bengal Chunav से पहले टीएमसी का रणनीतिक कदम

पश्चिम बंगाल में इसी साल चुनाव होने वाले हैं और इसके लिए ममता बनर्जी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की राय है कि दीदी ने रणनीतिक सोच के तहत ऐसे उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने के लिए चुना है, जो पार्टी का पक्ष दिल्ली में दमदार ढंग से रख सकें। इससे पहले पत्रकार और बीजेपी की मुखर आलोचकों में रहीं सागरिका घोष को भी टीएमसी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। फिल्म जगत के स्टार मिथुन चक्रवर्ती भी टीएमसी के कोटे से राज्यसभा जा चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने पाला बदल लिया और अब बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+