टीएमसी और शताब्दी रॉय के बीच हुई सुलह, सांसद बोलीं-मैं अब भी पार्टी के साथ हूं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल(west Bengal) में इस साल विधानसभा चुनाव(assembly elections) होने हैं, इससे पहले सत्ताधारी पार्टी टीएमसी (TMC) में भीतर काफी हलचल देखने को मिल रही है। कई टीएमसी नेताओं ने हाल में ममता बनर्जी(Mamata Banerjee) का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय (Shatabdi Roy) ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रति अपना असंतोष जताया था। जिसके बाद उनकी बीजेपी में जाने की अटकलें शुरू हो गईं थीं।
Recommended Video

अब सांसद शताब्दी रॉय तरफ से इस पर सफाई आई है। शताब्दी रॉय का कहना है कि मेरी समस्या मैंने अभिषेक जी को बताई। बात करके मुझे संतुष्टी मिली कि सही बात हो रही है, सही काम होगा, मैं जैसे चाहती हूं वैसे हो सकता है। इसी की जरूरत थी। मैं शनिवार 16 जनवरी को दिल्ली नहीं जा रही हूं। मैं अब भी तृणमूल के साथ हूं।
शताब्दी ने आगे कहा कि, अगर किसी एक व्यक्ति को समस्या है तो ये उसकी समस्या हो सकती है लेकिन अगर 10 व्यक्ति समस्या बताएं तो पार्टी को इसपर सोचना चाहिए, समाधान करना चाहिए। मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष (Kunal Ghosh) ने अभिनेत्री से नेता बनी रॉय से शुक्रवार दोपहर में दक्षिण कोलकाता स्थित उनके आवास पर करीब एक घंटे की मुलाकात की।
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद शताब्दी रॉय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी से अपनी नाराजगी जताई थी। रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मुझसे लोग पूछ रहे हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिख रही हूं। मुझे अपने लोगों के साथ रहना पसंद है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि मैं आप सबके साथ रहूं। अक्सर मुझे कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं किया जाता है, मैं क्या कर सकती हूं?' इसके बाद उन्होंने शनिवार को दिल्ली जाने की बात भी कही थी।
शताब्दी रॉय ने शुक्रवार को दिन में कहा था कि वह शनिवार को दिल्ली जाएंगी। हालांकि, उन्होंने अपने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को विराम देने की कोशिश भी की थी। एएनआई के अनुसार रॉय ने कहा था, 'मुझे टीएमसी में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फेसबुक पोस्ट मैंने ही की थी। मैं कल दिल्ली जाऊंगी, लेकिन मैं दिल्ली जा रही हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं। मैं एक सांसद हूं और मैं दिल्ली जा सकती हूं।'
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया












Click it and Unblock the Notifications