रिसेप्शन के बाद नुसरत जहां ने पति के लिए सोशल मीडिया पर लिखी ये रोमांटिक पोस्ट

रोमांटिक तस्वीर के साथ नुसरत जहां ने पति के लिए सोशल मीडिया पर लिखी ये पोस्ट

नई दिल्ली। फिल्मों की दुनिया से राजनीति में आईं टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने गुरुवार को अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन से पहले दिन में नुसरत जहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भी शामिल हुईं थी। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था। नुसरत ने अपने पति निखिल जैन के साथ इस्कॉन मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ भगवान की आराधना भी की। नुसरत जहां के रिसेप्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत राजनीति और फिल्मों से जुड़ीं कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। रिसेप्शन में मेहमानों के लिए कई खास तरह के व्यंजन बनाए गए थे। नुसरत जहां ने रिसेप्शन के बाद शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के लिए एक बेहद रोमांटि मैसेज शेयर किया है।

'मेरी जिंदगी बदल दी...'

'मेरी जिंदगी बदल दी...'

नुसरत जहां ने अपने पति निखिल जैन के साथ इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं जब भी अपनी आखें बंद करती हूं, तो मैं अपने दिल में फैली तुम्हारे प्यार की रोशनी को महसूस करती हूं, तुमने मुझे दुनिया की सबसे बड़ी खुशी देकर...मेरी जिंदगी बदल दी है, निखिल तुम मुझे पूरा करते हो, तुम्हारे साथ मैं खुद को और ज्यादा महसूस करती हूं।' नुसरत जहां ने इस रोमांटिक मैसेज के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अपने पति निखिल जैन के साथ वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बेहद खास रहा नुसरत का रिसेप्शन

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से सांसद नुसरत जहां ने गुरुवार रात को कोलकाता के ITC रॉयल होटल में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन के लिए खास तौर पर तैयारियां की गईं थी और खाने के मैन्यू से लेकर मेहमानों को निमंत्रण देने तक का जिम्मा नुसरत जहां ने खुद संभाला था। रिसेप्शन में डेकोरेशन से लेकर लजीज खाने तक हर चीज का खास ख्याल रखा गया। नुसरत जहां के निमंत्रण पर रिसेप्शन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्थ चटर्जी, अभिषेक बनर्जी समेत राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनके अलावा नुसरत जहां की दोस्त और टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती समेत फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्त‌ियां भी उनके रिसेप्‍शन में पहुंचीं।

शाकाहारी खाने पर रहा विशेष ध्यान

शाकाहारी खाने पर रहा विशेष ध्यान

नुसरत जहां के रिसेप्शन में शाकाहारी खाने पर खास ध्यान द‍िया गया। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि नुसरत जहां के पत‍ि निखिल का परिवार जैन धर्म को मानता है। खुद निखिल जैन को भी शाकाहारी खाना ही पसंद है। इसके अलावा इटेलियन और बंगाली डिशेज भी रिसेप्शन में शामिल की गईं। खाने में मेन्यू के साथ डेजर्ट तक का ख्याल खुद नुसरत ने ही रखा। नुसरत जहां ने पिछले महीने ही कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाई है। नुसरत ने पहली बार बशीरहाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीतकर संसद पहुंचीं।

फतवा जारी होने पर दिया ये जवाब

फतवा जारी होने पर दिया ये जवाब

आपको बता दें कि नुसरत जहां के सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनने के लेकर विवाद भी खड़ा हुआ था। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने उनके भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने के लेकर भी सवाल खड़े किए। अपने खिलाफ फतवा जारी होने की खबरों पर नुसरत जहां ने कहा, 'मैं उन बातों पर ध्यान नहीं देती जो निराधार हैं। मैं अपना धर्म जानती हूं। मैं जन्म से मुसलमान रही हूं और अब भी मुसलमान हूं। यह विश्वास की बात है। आपको इसे अपने दिल में महसूस करना होगा और दिमाग में नहीं।'

शादी को लेकर भी हुआ था विवाद

शादी को लेकर भी हुआ था विवाद

नुसरत जहां की शादी भी काफी विवादों में रही थी, क्योंकि वह मुस्लिम हैं और उन्होंने जैन रीति-रिवाज से शादी की। नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसे लेकर भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदुर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था, जिसपर नुसरत ने उस समय भी जवाब देते हुए कहा था कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+