'मैं अगली लोकसभा में बड़े जनादेश के साथ वापस आऊंगी', एथिक्स की निष्कासन रिपोर्ट पर महुआ मोइत्रा
Mahua Moitra on Ethics Committee: पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता पर तलवार लटक चुकी है। महुआ के मामले की जांच कर रही एथिक्स कमेटी (संसद आचार समिति) ने सांसद को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है। जिस पर अब टीएमसी सांसद की कड़ी प्रतिक्रिया आई है।
दरअसल, गुरुवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर 'कैश फॉर क्वेरी' के आरोपों पर संसद आचार समिति की अनुशंसा रिपोर्ट को समिति ने 6:4 के बहुमत से स्वीकार कर लिया है।

जांच कर रही संसदीय आचार समिति ने संसद से उनके निष्कासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी। उनके खिलाफ छह सदस्यों ने सिफारिश के पक्ष में और चार ने इसके खिलाफ मतदान किया। सिफारिश के पक्ष में मतदान करने वालीं एक महिला सांसद परनीत कौर (कांग्रेस) भी हैं।
'मैं अगली लोकसभा में बड़े जनादेश के साथ वापस आऊंगी'
वहीं अब एथिक्स कमेटी निष्कासन की सिफारिश पर महुआ मोइत्रा ने फैसले को कंगारू कोर्ट करार देते हुए कहा कि यह कंगारू कोर्ट द्वारा पूर्व-निर्धारित मैच है। इसी के साथ उन्होंने इसे भारत के लिए यह संसदीय लोकतंत्र की मृत्यु भी बताया। महुआ मोइत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भले ही वे मुझे निष्कासित कर दें, मैं अगली लोकसभा में बड़े जनादेश के साथ वापस आऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications