लोकसभा में पिंक-ग्रीन साड़ी पहनकर पहुंची महुआ मोइत्रा, इस रंग को चुनने के पीछे की बताई वजह
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा गुरुवार को सदन में प्रतीकात्मक गुलाबी-हरी साड़ी पहन कर पहुंची थीं। वह इस रंग की साड़ी के जरिए पार्लियामेंट का प्रसारण करने वाली संसद टीवी का विरोध रही थीं।
महुआ ने लोकसभा में जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैंने आज चमकदार गुलाबी और हरे रंग की साड़ी इसलिए पहनी है, ताकि ये बेशर्म संसद टीवी अपना फोकस कहीं और न करें।

बता दें कि, इससे पहले बुधवार को उन्होंने आरोप लगाया था कि सार्वजनिक प्रसारक अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान सदन में बोलने के दौरान विपक्षी नेताओं को उचित स्क्रीन समय नहीं दे रहा है। जिसके बाद आज महुआ ने संसद टीवी के प्रति विरोध जताने के लिए ये अनोखा तरीका अपनाया।
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा था कि, शर्म करो संसद टीवी हर कोई देख रहा है कि कैसे वे अविश्वास बहस के दौरान सभी भाजपा वक्ताओं पर लगातार ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन जब भी INDIA के वक्ता बोल रहे होते हैं तो कैमरा केवल अध्यक्ष पर ध्यान केंद्रित रहता है। क्षुद्र और शर्मनाक- आप करदाताओं के पैसे से वित्त पोषित हैं।
वहीं फ्लाइंड किस विवाद पर बोलते हुए महुआ ने गुरुवार को कहा कि ''जब एक बीजेपी सांसद पर हमारे चैंपियन पहलवानों ने उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, तो हमने महिला एवं बाल (विकास) मंत्री के मुंह से एक भी बात नहीं सुनी और अब वह कुछ 'फ्लाइंग किस' के बारे में बात कर रही हैं। आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं मैंडम।












Click it and Unblock the Notifications