बेस्ट फ्रेंड हैं सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, Viral तस्वीरों ने खोला राज
नई दिल्ली। बशीरहाट सांसद नुसरत जहां और जादवपुर सांसद मिमी चक्रवर्ती ने मंगलवार को एक साथ संसद में शपथ ग्रहण की हैं, दोनों के लेट शपथ लेने की वजह एक ही है और वो है नुसरत की शादी, दरअसल नुसरत और मिमी बेस्ट फ्रेंड हैं, नुसरत ने हाल ही में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से टर्की में शादी रचाई है, इस हाई प्रोफाइल शादी में शिरकत करने के लिए मिमि भी अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ टर्की में थीं इसलिए दोनों ने देर से संसद में शपथ ग्रहण किया है, पहली बार चुनाव जीतकर दोनों एक्ट्रेस एक साथ दिल्ली भी पहुंची थीं।
नुसरत और मिमी की दोस्ती काफी लोकप्रिय
इस दौरान मिमी ने नुसरत के साथ अपनी तस्वीरें ट्वीट की थी, उसपर कैप्शन लिखा था, हम फिर एक साथ है, संसद का पहला दिन।फिलहाल नुसरत और मिमी की दोस्ती काफी लोकप्रिय है, दोनों के साथ की खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, वायरल तस्वीरों में नुसरत और मिमी बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं, लोग दोनों की तारीफें कर रहे हैं।

शगुन में मिले एक लाख एक रुपए
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक मिमी ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में काफी मस्ती की है, उन्होंने अपनी सहेली को मेंहदी भी लगाई थी और उन्हें शगुन के तौर पर अपने जीजा से एक लाख एक रुपए भी मिले थे। मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने एक साथ जमाई 420, क्रिसक्रॉस, जोद्धा-द वॉरियर, केलोर किर्ति जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

बंगाली अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती
बंगाली अभिनेत्री मिमि ने लोकसभा चुनाव 2019 में जादवपुर से सीट से इलेक्शन लड़ा था और उन्होंने कुल 688472 वोट हासिल किए थे उन्होंने बीजेपी के अनुपम हजारा को हराया था, अनुपम को 393233 वोट मिले थे, मिमि ने साल 2008 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने टीवी शो 'गनेर ओपारे' से पॉपुलैरिटी मिली थी। मिमि, फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा भी रह चुकी हैं, मिमि की 2 फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं जिनका नाम है 'खेला जोखेन' और 'सिंदूर खेला'।

अभिनेत्री से सांसद बनीं हैं नुसरत जहां
टीएमसी सांसद नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म 'शोत्रू' से की थी। इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी। नुसरत जहां ने 'बोलो दुर्गा माई की', 'हर हर ब्योमकेश', 'जमाई 420' जैसी फिल्मों में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications