कृषि भवन में धरने पर बैठे TMC नेता, अभिषेक बनर्जी-महुआ मोइत्रा समेत कई हिरासत में

सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली में कृषि भवन के अंदर धरना दिया। साथ ही आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उनको अप्वाइंटमेंट देने के बाद भी मुलाकात नहीं की। वहीं जबरदस्ती प्रदर्शन करने पर पुलिस ने अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया।

मामले में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हम आज शाम 6:00 बजे केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने वाले थे। हमने 90 मिनट तक इंतजार किया। उसके बाद हमको बताया गया कि केंद्रीय मंत्री उनसे नहीं मिल पाएंगी।

TMC leaders

उन्होंने आगे कहा कि साध्वी निरंजन ने आज शाम 4:00 बजे सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की, लेकिन उन्हें यहीं इंतजार कराया गया। जिससे साफ होता है कि वो उनसे नहीं मिलना चाहती थीं। टीएमसी नेता ने कहा कि हम बिना मिले नहीं जाएंगे और यहीं पर बैठ रहेंगे।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की संख्या को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। टीएमसी की ओर से कुल 8 नेता मंत्री से मिलने गए थे, लेकिन उनके दफ्तर में ये बताया गया कि केवल 5 को ही मिलने दिया जाएगा। इस पर टीएमसी प्रतिनिधिमंडल अड़ गया और कहा कि वो तब तक मुलाकात नहीं करेंगे, जब तक सभी 8 को अनुमति नहीं दी जाती।

मंत्री ने भी दिया जवाब
वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी वीडियो ट्वीट कर टीएमसी के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि आज 02:30 घंटे का समय व्यर्थ गया। आज तृणमूल के सांसदों की प्रतीक्षा करते करते 08:30 बजे कार्यालय से निकली हूं। मेरी जानकारी के अनुसार तृणमूल के सांसद और बंगाल के मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में 06:00 बजे मिलने का समय लिया था।

केंद्र और टीएमसी में जारी है गतिरोध
केंद्र और टीएमसी में काफी दिनों से गतिरोध जारी है। 2 अक्टूबर को टीएमसी नेताओं ने अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में राजघाट पर धरना दिया था। वो राज्य के लिए विशेष निधि की मांग कर रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने उनको वहां से हटा दिया।

'घोटालों से ध्यान भटकाने की कोशिश'
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इन प्रदर्शनों को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा है। उसके मुताबिक बंगाल में लगातार घोटालों की पोल खुल रही है, जिससे टीएमसी परेशान है। ये सब प्रदर्शन वो घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+