बीजेपी के कैंडिडेट लिस्ट पर क्यों भड़कीं TMC की महुआ मोइत्रा? भाजपा के बारे में ये क्या कह दिया...

तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा को स्त्रीविरोधी बताते हुए उन्होंने भाजपा से 'महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण' पर सवाल किया है।

दरअसल, भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 195 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। 195 की लिस्ट में कुल 28 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसी बात को लेकर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

Mahua Moitra

महुआ का कहना है कि बीजेपी जब 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की बात करती है तो उसकी लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट में केवल 14 प्रतिशत महिलाएं क्यों हैं। इस मुद्दे को लेकर महुआ ने भाजपा पर स्त्रीद्वेषी और पाखंडी होने का आरोप लगाया है।

महुआ ने मल्टिमीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा, "बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिनमें 28 महिलाएं हैं। मामूली 14%. 33% आरक्षण का क्या हुआ? अब उनकी वन्दनाएं कहां हैं? नारी शक्ति कहां है?" इसके आगे भाजपा पर स्त्रीद्वेषी होने का आरोप लगाते हुए महुआ ने लिखा, "भाजपा स्त्रीद्वेषी पाखंडियों का समूह है। सब मुंह पर झूठ बोलने वाले हैं।"

बीजेपी की फर्स्ट लिस्ट में शामिल महिला उम्मीदवार

  1. स्मृति ईरानी - अमेठी
  2. बिजुली कलिता मेधि - गुवाहाटी
  3. कमलेश जांगड़े - जांजगीर-चंपा (अजा)
  4. सरोज पांडे - कोरबा
  5. रुप कुमारी चौधरी - महासमुंद
  6. बांसुरी स्वराज - नई दिल्ली
  7. कमलजीत सहरावत - पश्चिम दिल्ली
  8. डॉ. रेखाबेन हितेशभाई चौधरी - बनासकांठा
  9. पूनमबेन माडम - जामनगर
  10. अन्नपूर्णा देवी - कोडरमा
  11. गीता कोड़ा - सिंहभूम (अजजा)
  12. एम. एल अश्वनी - कासरगोड़
  13. निवेदिता सुब्रमण्यम - पोन्नानी
  14. शोभा सुरेंद्रन - अलपुझा
  15. संध्या राय - भिंड (अजा)
  16. लता वानखेड़े - सागर
  17. हिमाद्री सिंह - शहडोल (अजजा)
  18. अनीता नागर सिंह चौहान - रतलाम (अजजा)
  19. ज्योति मिर्धा - नागौर
  20. डॉ. माधवी लता - हैदराबाद
  21. माला राज्य लक्ष्मी शाह - टेहरी गढ़वाल
  22. हेमा मालिनी - मथुरा
  23. रेखा वर्मा - धौरहरा
  24. साध्वी निरंजन ज्योति
  25. नीलम सोनकर - लालगंज
  26. श्रीरूपा मित्रा चौधरी - मालदा दक्षिण
  27. लॉकेट चटर्जी - हुगली
  28. प्रिया साहा - बोलपुर (अजा)

किन राज्यों से हैं कितने उम्मीदवार?
भाजपा की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 51, मध्य प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल के 20, गुजरात-राजस्थान के 15-15, केरल से 12, असम-झारखंड-छत्तीसगढ़ से 11-11-11, तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, उत्तराखंड से 3, जम्मू कश्मीर-अरुणाचल प्रदेश से 2-2, गोवा-त्रिपुरा-अंडमान निकोबार-दमन एवं द्वीप से 1-1-1-1 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+