भाजपा बंगाल में आतंकी संगठन की तरह से काम कर रही- टीएमसी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के समय से राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह आतंकी संगठन की तरह काम कर रही है, वह अन्य राज्यों से गुंडों को बुलाकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। टीएमसी के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान बनाने में जुटी है। टीएमसी के मंत्री और कोलकाता के मेयर फीरहाद हाकिम ने कहा कि भाजपा बंगाल में सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी में बिहार, उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलाकर बंगाल का माहौल खराब कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने फीरहाद हाकिम पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश का प्रशासन भाटपारा में तनाव को कम करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं ले रहा है। ये लोग बंगाल को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, जहां आप जय श्री राम का नारा भी नहीं लगा सकते हैं। बता दें कि भाटपारा में हिंसा के बाद टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। बता दें कि भाटपारा में पिछले दिनों हुई हिंसा की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर देसी बम और देसी कट्टों से हमला किया था।
दो लोगों की मौत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने इलाके में एक टीम को दौरा करने के लिए भेजा था, साथ ही उसे अपनी ग्राउंड रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन जब यहां टीम पहुंची तो एक बार फिर से हिंसा भड़क गई। बता दें कि इससे पहले सीपीआईएम और कांग्रेस की टीम, जिसकी अध्यक्षता विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान, सुजान चक्रवर्ती कर रहे थे, उन्होंने इलाके का दौरा किया और हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की थी। बता दें कि यहां लोकसभा चुनाव के वक्त से ही हिंसा का दौर देखने को मिल रहा है। .यहां से टीएमसी नेता अर्जुन सिंह ने जीत दर्ज की थी।
-
West Bengal Election: क्या प्रशांत किशोर के बिना भी जीतेगी ममता बनर्जी? ‘PK फैक्टर’ TMC के लिए कितना जरूरी -
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications