तिरुपति लड्डू विवाद: पूर्व सीएम जगन ने TDP के दावों को किया खारिज, कहा- भगवान के नाम पर की जा रही राजनीति
तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंदिर में लड्डू तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए गए घी में चरबी, बीफ लोंगो और मछली के तेल मिलाए जाने के दावों को खारिज कर दिया है। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने तिरुपति मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डुओं में एनिमल फैट और मछली के तेल की मौजूदगी के सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी के आरोपों को खारिज कर दिया।
मामले में पूर्व सीएम जगन ने वाईएसआरसीपी को पीएम और सीजेआई को पत्र लिखा है, जिसमें मामले में मुख्य न्याययधीश के हस्तक्षेप के मांग है। रेड्डी ने अपने पत्र में कहा, "...आखिरकार, दिन के अंत में, मैं खुद प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहा हूं। मैं मुख्य न्यायाधीश को भी पत्र लिख रहा हूं।" मैं उन्हें समझा रहा हूं कि चंद्रबाबू नायडू ने तथ्यों को कैसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया और ऐसा करने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।"
एक अन्य बयान में पूर्व सीएम ने कहा कि भगवान के नाम पर राजनीति की जा रही है। एक बयान में सीएम जगन ने कहा, "निविदा प्रक्रिया हर छह महीने में होती है। इसकी योग्यता और मानदंड दशकों से नहीं बदला ग गया है। आपूर्तिकर्ताओं को एनएबीएल प्रमाणपत्र और उत्पाद गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्रदान करना होगा। टीटीडी घी से नमूने एकत्र करता है, और केवल वे उत्पाद जो प्रमाणीकरण पास करते हैं टीडीपी धार्मिक मामलों का राजनीतिकरण कर रही है। हमने अपने शासन में 18 बार उत्पादों को खारिज कर दिया है।''
वहीं सत्तारूढ़ दल लगातार जगन को निशाना बना रही है। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने एक रिपोर्ट साझा की है। उन्होंने एक बयान में कहा, तिरुपति मंदिर में चढ़ावा के लिए जाने वाले लड्डू के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट प्रमाणित करती है कि घी की तैयारी में गोमांस की चर्बी और पशु वसा - लार्ड और मछली के तेल का उपयोग किया गया था, जिसे तिरुमाला को आपूर्ति की गई थी और एस मूल्य भी केवल 19.7 है।"
तिरूपति लड्डू प्रसादम विवाद पर कांग्रेस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "मेरा मानना है कि कांग्रेस प्रवक्ता से ज्यादा मैं एक हिंदू के तौर पर इसका जवाब देना चाहूंगी। हिंदू धर्म के सभी अनुयायी आहत हैं क्योंकि तिरूपति बालाजी मंदिर भक्ति का एक बहुत बड़ा प्रतीक है... लाखों भक्त वहां जाते हैं और प्रार्थना करते हैं, और जब ऐसी चीजें सामने आती हैं तो यह लोगों को डराता है और उन्हें चीजों पर संदेह करता है। इसकी जांच होनी चाहिए कि लोगों की भक्ति के साथ खिलवाड़ कैसे किया गया प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की है, मैं भी उनके साथ हूं। जो लोग धर्म के ठेकेदार बने घूम रहे हैं, प्रदेश में आपके सहयोगी की सरकार है, हम जवाब मांगते हैं सहयोगी दल की सरकार इस बारे में कहना चाहती है।''












Click it and Unblock the Notifications