'मुझे इन मामलों में क्यों नहीं बोलना चाहिए', तिरुपति लड्डू विवाद पर प्रकाश राज पर भड़के पवन कल्याण
Tirupati Laddu Controversy: करोड़ों हिन्दुओं की गहरी आस्था के प्रतीक तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद (लड्डू) में पशु वसा यानी जानवरों की चर्बी की पुष्टि के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। इस बीच इस मुद्दे पर साउथ के दो बड़े एक्टर्स पवन कल्याण और प्रकाश राज के बीच भी तगड़ी जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन कल्याण ने इस मुद्दे पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी थी, जिस पर एक्टर प्रकाश राज ने उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद अब डिप्टी सीएम पवन कल्यणा ने प्रकाश राज को जवाब दिया है।
दरअसल, तिरुपति लड्डू विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए पवन कल्याण ने एक्स पोस्ट में कहा था कि,"अब समय आ गया है कि पूरे भारत में मंदिरों से जुड़े सभी मुद्दों पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अविलंब 'सनातन धर्म रक्षा बोर्ड' का गठन किया जाए।"

प्रकाश राज ने किया था क्रिटिसाइज
जिस पर रिएक्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "डियर पवन कल्याण...यह उस राज्य में हुआ है, जहां आप डिप्टी सीएम हैं.. कृपया जांच करें..दोषियों का पता लगाएं और कड़ी कार्रवाई करें। आप आशंकाएं क्यों फैला रहे हैं और इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर क्यों उछाल रहे हैं। हमारे देश में सांप्रदायिक तनाव पहले से ही काफी है। (केंद्र में आपके मित्रों की कृपा से)
पवन कल्याण ने दिया दो टूक जवाब
अब मंगलवार को विजयवाड़ा में मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने प्रकाश राज को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं हिंदू धर्म की पवित्रता और खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसे मुद्दों पर बात कर रहा हूं। मुझे इन मुद्दों पर क्यों नहीं बोलना चाहिए? मैं आपका सम्मान करता हूं प्रकाश राज, और जब धर्मनिरपेक्षता की बात आती है, तो यह आपसी होना चाहिए।"
'मैं सनातन धर्म को लेकर बहुत सीरियस हूं'
पवन कल्याण ने आगे कहा कि, "मुझे समझ में नहीं आता कि आप मेरी आलोचना क्यों कर रहे हैं। क्या मुझे सनातन धर्म पर हमलों के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए? प्रकाश को ये सबक सीखना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री और अन्य लोगों को इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मैं सनातन धर्म के बारे में बहुत गंभीर हूं। कई आलोचकों ने अयप्पा और देवी सरस्वती को निशाना बनाया है। सनातन धर्म सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक हिंदू को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 'अगर किसी दूसरे धर्म में ऐसा होता तो बहुत बड़ा आंदोलन हो जाता।"












Click it and Unblock the Notifications