TimesNow Delhi Exit Poll Result: केजरीवाल की लग सकती है हैट्रिक, AAP को 44 सीटों का अनुमान

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अब समाप्‍त हो चुका है। कुछ केंद्रों पर अभी भी मतदान जारी है, जोकि थोड़ी देर में खत्‍म हो जाएगा। दिल्ली में मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मतदान खत्म होने के साथ ही नतीजों की झलक एग्जिट पोल के रूप में आने लगी है।

TimesNow Delhi Exit Poll Result: केजरीवाल की लग सकती है हैट्रिक, AAP को 44 सीटों का अनुमान

टाइम्‍स नाऊ ने एग्‍जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखा रहा है। टाइम्‍स नाऊ एग्‍जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 44 सीटें और बीजेपी को 26 या उससे 2 या तीन ज्‍यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं इस एग्‍जिट पोल में कांग्रेस का खात नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।

साल 2015 में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल एक और कार्यकाल हासिल करने की कोशिश में हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, और शेष तीन सीटें BJP के खाते में गई थीं। उस समय दिल्ली इलेक्शन में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी, जबकि वर्ष 1998 से 2013 तक कांग्रेस लगातार 15 साल दिल्ली की सत्ता में रह चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+