Reality Check: क्या 'द जोया फैक्टर' फिल्म से कैप्टन विराट कोहली करने जा रहे हैं बॉलीवुड में एंट्री?

नई दिल्ली। 20 सितंबर को अभिनेत्री सोनम कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म 'द जोया फैक्टर' रिलीज हो रही है, फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त रूप से किया जा रहा है, फिल्म में लीड रोल सोनम कपूर, दुलकर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर निभा रहे हैं लेकिन इन सबके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वजह से ये फिल्म इस वक्त सोशल मीडिया की हॉट टॉपिक बनी हुई है, अब आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म का विराट कोहली से क्या लेना-देना, तो दोस्तों इस फिल्म से कोहली का लेना-देना है।

'द जोया फैक्टर' से विराट कोहली का बॉलीवुड डेब्यू?

'द जोया फैक्टर' से विराट कोहली का बॉलीवुड डेब्यू?

दरअसल इस फिल्म के जरिए TikTok स्टार गौरव अरोड़ा भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, गौरव अरोड़ा की शक्ल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से काफी मिलती जुलती है, अक्सर लोग गौरव को क्रिकेटर कोहली ही समझ लेते हैं, वैसे फिल्म में गौरव, कोहली का ही रोल प्ले कर रहे हैं, इसलिए ट्रेलर को देखकर लोगों को भ्रम हो गया कि कोहली, फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं, बहुत लोगों ने तो सोशल मीडिया पर कोहली को नई पारी की शुरुआत के लिए बधाई भी डे डाली है।

लोगों ने समझ लिया गौरव को विराट कोहली

वायरल हो रहे फिल्म के ट्रेलर वीडियो में गौरव, कैप्टन विराट कोहली का लुक लिए हुए ड्रेसिंग रूम में हाथ में बल्ला पकड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, तभी कमेंट्री सुनाई देती है, इंडिया के दोनों ओपनिंग बैट्समैन हो चुके हैं डग पर आउट, अब कैप्टन आएंगे, क्या उनके भी नसीब में है डग या वो बनाएंगे उनका खुद का लक? सुनने में आया है कि कैप्टन आजकल जोया फैक्टर को बहुत मानने लगे हैं, देखते हैं कि इनकी क्या रणनीति रहती है। '

कोहली के लुक वाले गौरव अरोड़ा हैं TikTok Star

कोहली के लुक वाले गौरव अरोड़ा हैं TikTok Star

फिलहाल कोहली के लुक वाले गौरव अरोड़ा की वजह से इस फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है, देखते हैं फिल्म में वो लोगों को कितना प्रभावित कर पाते हैं।

4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

गौरतलब है कि विराट कहोली जैसे दिखने वाले गौरव अरोड़ा ने रातों रात टिक-टॉक पर अपनी वीडियो के जरिये तहलका मचा के रख दिया था। इस शख्स के करीब 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इनकी प्रोफाइल पर 32.9 मिलियन लाइक्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+