TikTok सेलिब्रिटी मोहित मोर की दिल्ली में गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। टिकटॉक के जरिए सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बने मोहित मोर नाम के युवक की मंगलवार को हत्या कर दी गई। मोहित को तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। 24 साल के मोहित को फिट रहना पसंद था और वह इससे जुड़े वीडियो शेयर करता रहता था। टिक टॉक पर मोहित की 5 लाख के करीब फैन फॉलोइंग थी। नजफगढ़ के एक जिम में जाने वाला मोहित शाम 5 बजे एक दोस्त से मिलने पास के फोटोकॉपी शॉप पर गया था। यहां उसकी हत्या कर दी गई।
मोहित को सीने में दाग दीं 13 गोलियां
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि- मोहित दुकान के सोफे पर बैठा था कि बाइक से पहुंचे 3 लोग दुकान में घुसे मोहित पर लगातार 5 गोलियां दाग दीं। वे इसके बाद भी गोली चलाते रहे और कुल 13 गोलियां उसके सीने में दाग दीं। मौके से निकलते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। तीन में से दो ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि एक शख्स का चेहरा सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है।
अस्पताल में मृत घोषित किया गया मोहित
दुकान में घुसकर मोहित पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले आरोपी वारदात के अंजाम देकर वहां से निकल गए जबकि मोहित सोफे पर गिर गया। जब मोहित पर गोली चलाई गई तब वह फोन पर बात कर रहा था। मोहित को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Video: टिक टॉक वीडियो पर अदाएं दिखा रही थी महिला, गिरी धड़ाम
'पैसे और निजी दुश्मनी का मामला'
पुलिस मोहित के टिकटॉक पर कमेंट और उसकी कॉल डीटेल की जांच कर रही है। पहली नजर में ये निजी दुश्मनी और पैसों का मामला लगता है। पुलिस ने आईपीसी के अलग अलग सेक्शन क तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। मोहित के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से