हादसों का गुरुवार: एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश समेत दिनभर में हुए ये हादसे, 241 की हुई मौत

Thursday Tragedys: गुरुवार (12 जून 2025) का दिन हादसों का दिन रहा। दोपहर अहमदाबाद एयर पोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गई। इसमें यात्री, पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 242 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 242 यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में महज एक यात्री जिंदा बचा है।

ये भारत के इतिहास में अब तक का ये सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गुरुवार को लगातार एक के बाद एक हादसों ने सुर्खियां बटोरी। आइए जानते हैं गुरुवार कौन-कौन से हादसे हुए?

air india

एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश में 204 यात्रियों की मौत

एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 अहमदबाद से लंदन के लिए दोपहर 1:38 पर रवाना हुई और अगल पांच मिनट में ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे जिनमें 69 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, और 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं। जिसमें से 241 यात्रियों की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है

पटरी से उतरी ट्रेन

गुरुवार को दोपहर को दिल्‍ली के निजामुद्दीन से गाजियाबाद की ओर जा रही ट्रेन शिवाजी ब्रिज स्‍टेशन के पास पटरी से उतर गया। ट्रेन का चौथा डब्बा डिरेल हुआ था। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही हैं।

गोरखपुर नौका विहार में आग लगी

उत्‍‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल के पास स्थित नौका स्थित जेएसआर गार्डन में गुरुवार को अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना में कई दुकानदारों की दुकानें आग में स्‍वाहा हो गईं जिसके कारण उन्‍हें भारी नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कुछ ही घंटों में आग पर काबू पा लिया था।

हैदराबाद में फिल्‍म के सेट पर फट गई पानी की टंकी

गुरुवार को साउथ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार राम चरण की अपकमिंग फिल्‍म द इंडिया हाउस की शूटिंग के सेट पर बड़ा हादसा हुआ। हैदराबाद में फिल्‍म के सेट पर अचानक पानी की टंकी फट गई। इतना पानी फैल गया कि सेट पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। सेट पर इस हादसे तबाही मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

⁠बॉस्टन में प्लेन रनवे से उतरा

वहीं विदेश में भी गुरुवार को एक हादसा हुआ। बॉस्टन में जेट ब्लू का एक एयर क्राफ़्ट रनवे से अचानक भटक गया और घास के मैदान में घुस गया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+