बिहार में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की आशंका, 8 जिलों में Red Alert
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा है कि बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है, राज्य के कई जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है और इसी वजह से उसने राज्य में 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है, आईएमडी के अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक 100 मिमी बारिश होने की आशंका है, विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा में तो रेड अलर्ट जारी किया है, यहां पर मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

12 जिलों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती
विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है, उसने राज्य के 12 जिलों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती की है, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है यहां भी अगले 24 घंटो का अलर्ट जारी किया गया है।
Recommended Video

अगले 24 घंटों में बिहार में भारी बारिश के आसार
जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में पूरे बिहार , पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, तटीय कर्नाटक और सौराष्ट्र व कच्छ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इन भागों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी आशंका है।

बिहार के 24 जिलों में 100 मौतें
आपको बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और प. बंगाल में बीते गुरुवार को बिजली गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई। बिहार के 24 जिलों में सबसे ज्यादा 100 मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश में 24, झारखंड में 8 और प. बंगाल में 3 लोगों बिजली गिरने के शिकार हुए थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों राज्यों में हुई मौतों पर गहरा शोक प्रकट किया था।

यूपी में भी आज बारिश हो सकती है
तो वहीं यूपी की राजधानी समेत लखनऊ समेत कई जिलों में भी आज भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, हरदोई, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications