केरल: वन विभाग के दफ्तर और रेस्त्रां पर माओवादी हमला
नयी दिल्ली। केरल के पलक्कड़ और वायनाड जिलों में संदिग्ध माओवादियों ने हमला कर दिया है। माओवादियों ने केएफसी की एक रेस्त्रां पर और वन विभाग के दो कार्यालयों पर हमला कर दिया। नक्सलियों के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। आपको बता दें कि हमले वाले स्थान से पुलिस को इश्तहार और समूह के पोस्टर भी मिले जिनमें सशस्त्र संघर्ष का आह्वान किया गया है।

वन विभाग के जिस दफ्जितर पर हमला हुआ उसमें फर्नीचर और कम्प्यूटरों को नुकसान पहुंचा हैं। नक्सलियों ने वन विभाग की एक जीप में भी आग लगा दी। हमले में इमारत की खिड़की के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं पलक्कड़ के चंद्रनगर स्थित केएफसी के रेस्त्रां पर भी माओवदियों ने हमला किया। रेस्त्रां की इमारत से अमेरिका विरोधी नारों वाले पोस्टर लगा दिए। पुलिस इस हमले के बाद दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है । वहीं माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 7 दिसंबर को वायनाड जिले के वेल्लामुंडा में माओवादियों और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications