अवैध संबंध के शक में परिवार के 3 लोगों की हत्या

जालौन जिले के गोहान थाने के इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में मृतका शकीला के उसके बहनोई से कई साल से गलत संबंध थे, अब वह महिला विरोध करना शुरू कर दिया था। इसी से नाराज होकर उसके बहनोई ने शकीला (35), उसके बेटे आसीम (9) व बेटी मुस्कान (5) की गला दबाकर हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि आरोपी आतीस पुत्र बासुल के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या-671/13 धारा-302 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications