प्राइवेट पार्ट में छुपा रखे थे 2.9 करोड़ रुपये, एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार
नई दिल्ली। तस्करी करने वाले लोग इतने तरीके ईजाद कर चुके हैं कि कस्टम विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में बुधवार को कस्टम अधिकारियों ने तीन लोगों को पकड़ा जो अपने प्राइवेट पार्ट में करीब 3.9 लाख यूरो छुपाकर ले जा रहे थे।

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के सूत्रों ने बताया कि तीनों लोगों ने प्लास्टिक के कई पाउच में नोटों को लपेटकर अपने प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 2.9 करोड़ है। तीनों को सुबह साढ़े चार बजे एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।
दूसरी फ्लाइट पकड़ने से पहले हुए गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि तीनों की गतिविधियों पर शक होने पर उन्हें रोका गया। शुरुआती जांच में उनकी पगड़ियों से कुछ करंसी बरामद हुई तो गहन तलाशी शुरू कर दी गई। इस दौरान ज्यादातर करंसी उनके प्राइवेट पार्ट से निकली, जो प्लास्टिक में लपेटी हुई थी। तीनों आरोपी दुबई से दिल्ली आए थे और यहां से घरेलू फ्लाइट में सवार होने वाले थे, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
तय नहीं है पैसों की लिमिट
अधिकारियों ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल देश के बाहर बिजनेस शुरू करने के लिए किया जाना था। हालांकि देश में अधिकतम पैसा लाने की लिमिट तय नहीं है लेकिन इसके लिए बाकायदा सोर्स बताने का प्रावधान है कि कहां से पैसा आया है। उन्होंने कहा कि शरीर के अंदर से निकले पैसों की यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।












Click it and Unblock the Notifications